कांग्रेसियों ने बलिदानियों को शहीद दिवस में दी श्रद्धांजलि –राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

कांग्रेसियों ने बलिदानियों को शहीद दिवस में दी श्रद्धांजलि –राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अध्यक्षता में मां भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस के रूप में याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं होता, अपने शौर्य और ओजस्वी विचारों से युवाओं में देशभक्ति का संचार कर राष्ट्र व्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान युगों युगों तक देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रेरणा देता रहेगा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एड ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का अतुलनीय योगदान रहा,23 मार्च 1931को मां भारती के वीर सपूतों को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा पंजाब के लाहौर जेल में फांसी पर लटकाया गया, राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।
इस दौरान पीसीसी धर्मेश सिंह, कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवबली सिंह, जिला महामंत्री तथा मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल , कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, गोविन्द नारायण, छेदीलाल धुरिया, के पी सेन, ईशु फैज खान युवा नेता,धीरेन्द्र पांडेय धीरू, लालबाबू राजपूत, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, अली बख्श मौजूद रहे।



