नीमच

पालसोड़ा माता जी मंदिर तक न सड़क, न बिजली — श्रद्धालु परेशान, पंचायत बेखबर

पालसोड़ा माता जी मंदिर तक न सड़क, न बिजली — श्रद्धालु परेशान, पंचायत बेखबर

पालसोड़ा -ग्राम पालसोड़ा से मात्र एक किलोमीटर दूर उतर दिशा में स्थित चमत्कारी माता जी का मंदिर श्रद्धालु का आस्था का मंदिर बना हुआ है,
ग्रामीणों लिए सवाल यह उठता है कि पंचायत के सामने से मंदिर तक रास्ता जाता है ऐसे इसके बावजूद उसी मार्ग पर पंचायत सामने पक्की सड़क बनी हुई है लेकिन मंदिर जाने रास्ते को अधूरा क्यों छोड़ा गया ऐसे में सवाल यह उठता है
श्रद्धालु के लिए पक्की सड़क क्यों नहीं बनाई गई और मंदिर तक पहुंचने के लिए आज भी सड़क बिजली पानी जैसे सुविधाएं वंचित हैं। मंदिर दर्शन करने लिए श्रद्धालु आते जाते हैं, लेकिन रास्ते की बदहाल स्थिति उनके लिए आना बड़ी मुसीबत बनी हुई है मंदिर तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा, ऊबड़-खाबड़ और खतरनाक बना हुआ है। जगह-जगह कट्टीली झाड़ियां फैली हुई हैं, ऊपर से अतिक्रमण ने रास्ता और संकरा कर दिया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। कई बार लोग गिरते-पड़ते किसी तरह दर्शन करने पहुंचते हैं।हैरानी की बात यह है कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तक आज तक बिजली सड़क पानी की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। शाम होते ही पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है, जिससे डर और हादसे का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों का साफ कहना है कि पंचायत चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आता। सरपंच की ओर से गांव के इस महत्वपूर्ण स्थल के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। जो भी काम गांव में हुए हैं, वे केवल शासन और विधायक की घोषणाओं के दम पर हुए हैं हर साल चैत्र नवरात्रि में माता मंदिर श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं ग्रामीणों ने पंचायत को अवगत कराया गया है तो फिर पंचायत आखिर क्यों आंखें मूंदे बैठी है?
कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से इस संबंध में ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया है मगर ग्राम पंचायत द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया आखिरकार कब ध्यान देगी ग्राम पंचायत ईस और या समय ऐसे ही निकल जाएगा और चुनाव आ जाएंगे जिम्मेदारों को इस और ध्यान देना चाहिए यह गांव की प्रमुख समस्या है जहां महामाया भादवा माता का प्राचीन चमत्कारी मंदिर स्थित है जहां नवरात्रि में सैकड़ो भक्त महामाया के दरबार में दर्शन करने जाते हैं लकवा ग्रस्त पीड़ीत व्यक्ती भी मां के दरबार में आते हैं ।जिसे जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए
इनका कहना –
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा कई बार इस संबंध में जिला पंचायत सीओ एव अधिकारियों को अवगत कराया जब भी उनके निर्देश मिलेंगे कार्य चालू किया जाएगा ।पूर्व में भी हमारे अन्य जगह द्वारा कार्य किया गया जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है ।जैसे शासन की योजनाएं चालू होगी कार्य किया जाएगा
रामनारायण गुड्डू जाट
सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत पालसोड़ा
ग्राम पंचायत इस सड़क निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है लेकिन पिछले तीन वर्षों से सुदृढ़ सड़क योजना पर प्रतिबंध होने के कारण इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा नहीं किया जा सका ।वर्तमान में वीबी – जी रामजी योजना के अंतर्गत इस सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा
महेश शर्मा सचिव ग्राम पंचायत पालसोडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}