जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति गतिविधियॉ आयोजित

जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति गतिविधियॉ आयोजित
नीमच -प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर नीमच, सीईओं जिला पंचायत नीमच के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत परिषद के नेटवर्क प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं सी.एम.सी.एल.डी.पी. विद्यार्थी व मेन्टर्स तथा नवांकुर सखियो के साथ ही स्थानीय जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन संपूर्ण नीमच जिले में प्रारंभ किया जा चुका है। सुरक्षित जल समृद्ध कल, कार्ययोजनानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान तीन चरणों में संपादित किया जाना है जिसमें प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च तक हो रहा है जिसमें प्रत्येक सेक्टर में जल मंदिर, प्याऊ की स्थापना,भूमि सुपोषण, वृक्ष पूजन, जल स्वच्छता अभियान, जल स्त्रोत किनारे दीपमाला सजाकर, जल स्त्रोत पूजन और संकीर्तन कर जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।


