रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर केंद्रीय समिति की बैठक

रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर केंद्रीय समिति की बैठक
वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक शनिवार को महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हुई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की। जिसकी अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड से विमान तथा आकर्षक झांकिया शोभायात्रा में सम्मलित होकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाएं।
संरक्षक प्रभाकर चंदेल ने कहा कि सभी नगर वासी अपने-अपने मोहल्ले में भगवा ध्वज तथा झंडिया लगाकर नगर को भगवामय करे। अमित सेठ ने कहां की आगामी 26 मार्च को जनजागरण यात्रा(बाइक रैली) रामलीला मैदान प्रांगण से शाम 4 बजे प्रारंभ की जायेगी जिसमे सभी रामभक्त अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित हो।
अभिषेक पाण्डे ने कहां की संचालक मण्डल की उपस्थिति में रामजन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए आम जन से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध करेंगे तथा कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान अभिषेक, लव, शैलेंद्र, कार्तिकेय, शिवम, विकास , मनोज दीक्षित, हर्ष दसवानी, कुलदीप नामदेव, बाबूराम निषाद, सुलभ सहगल, अनूप, दीपक, अर्जित अग्रवाल राहुल,हिमांशु, योगेंद्र, अंकेश, राहुल, आशीष, संरक्षक गोपाल चंद्र अवस्थी, भाजपा अध्यक्ष कल्लू राजपूत, अशोक ओमर प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, महेंद्र धुरिया, शंभू नारायण धुरिया, घनश्याम राजपूत, महेंद्र चौहान, स्वतंत्र साहू, उमेश चक्रवर्ती, विवेक सोनी रहे।



