राजस्थानरामगंजमंडीसामाजिक

पोरवाल समाज के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न , दिनेश डपकरा बने अध्यक्ष

पोरवाल समाज के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, दिनेश डपकरा बने अध्यक्ष

रामगंजमंडी। पोरवाल समाज के संगठनात्मक चुनाव बड़े ही उत्साह, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। समाज के सदस्यों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 236 मतदाता थे, जिनमें से 219 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश डपकरा (डिस्को भाई) और सुरेश कुमार डपकरा के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतगणना के बाद दिनेश डपकरा को 115 वोट प्राप्त हुए, जबकि सुरेश कुमार डपकरा को 103 वोट मिले। एक मत निरस्त घोषित किया गया। इस प्रकार दिनेश डपकरा (डिस्को भाई) अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।

वहीं सचिव पद के लिए हुए चुनाव में आशीष गुप्ता ने 161 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दिनेश फरक्या को 57 वोट मिले।

चुनाव पोरवाल समाज की धर्मशाला में सुव्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराए गए। पूरी प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सात सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया था, जिसमें कन्हैयालाल मुजावदीया, सत्यनारायण संघवी, राजेंद्र फरक्या, विजय गुप्ता, अनिल सेठिया, अनिल मुजावदीया एवं मांगीलाल काला शामिल थे।

गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही विनोद धनोतिया (बाबू पोरवाल) उपाध्यक्ष तथा सुरेश फरक्या कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष बालाराम पोरवाल, जगदीश प्रसाद काला, हरिवलभ गुप्ता, हीरा भाई पोरवाल, नरेन्द्र काला, राजमल डपकरा, राधेश्याम संघवी, धीरज पोरवाल, सत्यनारायण पोरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश डपकरा (डिस्को भाई) एवं सचिव आशीष गुप्ता ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}