समाचार मध्यप्रदेश नीमच 22 मार्च 2026 रविवार

//////////////////////////////////
जिले में हर्षोउल्लास शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्यौहार
कलेक्टर एवं एस.पी.ने नीमच, रामपुरा में ईदगाह पहुचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा नीमच 21 मार्च 2026, देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार प्रेम भाईचारे एंव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने उत्साहपूर्वक ईदगाह स्थल पर पहुचकर, ईद उल फितर पर नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। जिले में ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति एवं सदभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सहित अधिकारियों ने शनिवार को सुबह से ही ईदगाह स्थल पहुचकर ईद-उल-फितर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा, एसपी श्री जायसवाल ने ईद-उल-फितर पर सुबह से ही नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी नीमच ईदगाह, पीपली चौंक, नीमच सिटी स्थित ईदगाह पहुचंकर ईद-उल-फितर पर की गई, प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एस.पी. ने मनासा, कुकडेश्वर तथा रामपुरा के ईदगाह पर ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा अदा की जा रही नमाज एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर नीमच में एसडीएम श्री संजीव साहू, सीएसपी श्री किरण चौहान, तहसीलदार श्री अजेन्द्रनाथ, श्री संतोष कुमार, थाना प्रभारी श्री नीलेश अवस्थी, श्रीमती पुष्पा चौहान, मनासा, रामपुरा एवं कुकडे़श्वर में एसडीएम सुश्री किरण आंजना, एसडीओपी सुश्री निकिता सिह तहसीलदार श्री मुकेश निगम एवं श्री मृगेन्द्र सिसोदिया भी उपस्थित थे।
==============
जिला कौशल विकास समिति की बैठक 23 को
नीमच 21 मार्च 2026, जिला कौशल विकास समिति की बैठक 23 मार्च को प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित होने का आगृह किया गया है।
==============
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को
नीमच 21 मार्च 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जनसहयोग एवं जनभागीदारी से और विभिन्न विभागों की समेकित पहल से नवीन जल संग्रहण संरचना निर्माण, पुरानी संरचनाओं का जीर्णोद्धार, मरम्मत जल संबंधित प्रचलित कर्यो की पूर्णता, राजस्व रिकार्ड में जल संग्रहण संरचनाओं व नहरों को अंकित करने, मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण की तैयारी आदि कार्य किए जा रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 23 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
============
डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश
नीमच 21 मार्च 2026, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत आरोपी जिब्रान उर्फ टीपू पिता अब्दुल गनी जाति मुसलमान निवासी मोरवन पुलिस थाना जावद को सदाचार बनाए रखने के लिए पुलिस थाना जावद में 6 माह तक सप्ताह में एक दिन थाना हाजरी का आदेश जारी किया गया है। डी.एम. द्वारा एक अन्य प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश पिता मांगीलाल बावरी निवासी पालराखेड़ा पुलिस थाना जावद को सदाचार बनाए रखने के लिए पुलिस थाना जावद में 6 माह तक सप्ताह में एक दिन थाना हाजरी का आदेश जारी किया गया है।
उक्त आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना जावद में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन हैं।
============
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक 23 मार्च को
नीमच 21 मार्च 2026, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक 23 मार्च 2026 को दोपहर 4.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में खनिज न्यास मण्डल के सभी सदस्य को उपस्थित होने के निर्देश दिए गये है।
===========
अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित
नीमच 21 मार्च 2026, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में अनावेदक वाहन मालिक विक्रमसिंह पिता मोकमसिंह राजपूत निवासी डोबड़ा जिला झालावाड़ तथा वाहन चालक मुकेश पिता कैलाश गुर्जर निवासी बिश्नीया जिला भीलवाड़ा पर कुल शास्ति राशि 9 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित की गई है।
कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि ₹901250/- मात्र चालान से 15 दिवस के अंदर शासकीय कोष में जमा करना सुनिश्चित करें। अनावेदक द्वारा जुर्माना राशि निश्चित समयावधि में जमा नहीं कराने पर उसके विरुद्ध भू-राजस्व संहिता के तहत कार्यवाही की जाएगी और भू-राजस्व के समान राशि की वसूली की जाएगी।
=================
दिनदहाड़े लूट, दुकान पर बैठे व्यापारी से रुपए छीनकर आरोपी फरार
गरोठ:- दुकान पर बैठे व्यापारी से रुपए छीनकर आरोपी फरार मंदसौर जिले के गरोठ के सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है , पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है , फरियादी राजमल चौधरी निवासी गरोठ ने बताया कि 18 मार्च को उनकी दुकान पर घटना हुई। आरोपी राजू बंजारा ने पैसों की आवश्यकता बताकर बातचीत की और रुपए देखने के बहाने पोटली मंगवाई , जैसे ही फरियादी ने रकम दिखाई , आरोपी ने झपट्टा मारकर पोटली छीन ली और मौके से फरार हो गया।
=======



