मयूर को बनाया शैक्षिक प्रदर्शनी का केंद्र

मयूर को बनाया शैक्षिक प्रदर्शनी का केंद्र
वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग का संदेशवाहक स्टाल जिला विद्यालय निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन मे डा शशि मिश्रा द्वारा विकास भवन मे शनिवार को लगाया। जिसमें मयूर को इस शैक्षिक प्रदर्शनी का केंद्र बनाया।
सर्प हमको प्रेरणा देता है कि शिक्षा भी हमारी नकारात्मक विचारो का शमन करता है तथा शिक्षा हमारी विचार शक्ति को संवर्धित करता है। इसके साथ मानसिक कल्पना शक्ति को प्रदीप्त करता है। करियर गाइडेंस पंख पोर्टल, मिशन शक्ति, शत प्रतिशत नामांकन, एक भारत श्रेष्ठ भारत, अभ्युदय योजना,निशुल्क यात्रा भत्ता, कौशल विकास मिशन, समर कैम्प, शैक्षिक भ्रमण, कन्या सुमंगला योजना आदि को आकर्षित ढंग से प्रस्तुत किया ।इस दौरान अमित कुमार, स्नेहा,सोनल ने सहयोग किया।



