कान्हा बरसाने में आ जइयो, बुलाए गई राधा प्यारी ने मचाई धूम दीक्षा

कान्हा बरसाने में आ जइयो, बुलाए गई राधा प्यारी ने मचाई धूम दीक्षा
ललित विश्वकर्मा
बांदा। कान्हा बरसाने में आ जइयो बुलाए गई राधा प्यारी के गीत में श्रद्धालु युवतियों सामूहिक नृत्य पेश कर जमकर धूम मचाई। जिससे राह चलते लोग ठिठक कर रुक गए।शहर के शरद चौराहे के निकटवर्ती जगन्नाथ एवं हनुमान लला मंदिर में राधा-कान्हा संग पुष्प होली का आयोजन हुआ।
जिसमें सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इसके पश्चात आस्थावान पुष्प होली पर भक्ति रस में जमकर डूबे रहे। इसके बाद ‘मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे हमें यमुना जी को पानी खारो-खारों लागे’ के अलावा आज मैनू नच लेन दूं आदि भक्ति गीतों में सामूहिक नृत्य पेश किया। जो बेहद प्रशंसनीय रहा। इस कार्यक्रम में शिवानी सिंह ने कृष्ण और अन्नू ने राधा की भूमिका निभाई। जिसने सबको आकर्षित किया। बांके बिहारी संग बरसाने वाली के जयकारे से कार्यक्रम स्थल देर वक्त तक गुंजायमान रहा।
आयोजन समिति की सिमरन गुप्ता एवं सविता गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजक कैलाशचंद्र गुप्ता एवं रुक्मिणी गुप्ता के मंशानुरूप भव्य कार्यक्रम के मध्य भंडारे में हर उम्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। चाक चौबंद व्यवस्था का सिमरन ने जायजा लिया आयोजकों ने बताया कि सिमरन का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
इस मौके में रमेशचंद्र दुबे, ज्योति,अरविंद गुप्ता,सूर्यांश विश्वकर्मा, अक्षय, राघव,अनुराग, अमित छावला आदि मौजूद रहे।



