भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और आस्था के साथ मनाया

भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और आस्था के साथ मनाया
पंकज बैरागी,
सुवासरा -तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धलपट में अखिल भारतीय लाड़ी लोहाना सिंधी समाज के तत्वावधान में 20 मार्च, शुक्रवार को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और आस्था के साथ मनाया गया।
प्रातः 9:00 बजे ग्राम धलपट में भगवान झूलेलाल का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं आरती की गई। इसके पश्चात समाजजनों के लिए स्नेहभोज (प्रसादी) का आयोजन किया गया।
वहीं दूसरी ओर सुवासरा नगर के तरनोद रोड स्थित जैन दादाबाड़ी मांगलिक परिसर में सायं 6:00 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं ने आकर्षक एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मातृशक्तियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
मंदसौर से आए डांडिया कलाकार विक्रम सोनी एवं गायक योगेश द्वारा भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों में भेरूमल फोटामल गंधवानी, मोहनलाल गंधवानी, ताराचंद गंधवानी, उमाशंकर गंधवानी, पुरुषोत्तम गंधवानी, हरीश गंधवानी, दीपक गंधवानी, भगवानलाल गंधवानी, विनोद गंधवानी, प्रकाश गंधवानी, गोविंद गंधवानी,हुक्कू भाई पुरुस्वानी, पंकज गंधवानी, राजा हरवानी, किशनलाल ठक्कर, अशोक पमनानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं भाजपा के युवा नेता परमवीर सिंह होडा, प्रदीप सिंह डंग, सुधीर खुराना सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मातृशक्तियों में श्रीमती सुनीता गंधवानी, मिहिका गंधवानी, रूपाली गंधवानी,वर्षा हरवानी, वर्षा ठक्कर, हेमा ठक्कर, नेहा पमनानी, प्राची गंधवानी ,जीनल गंधवानी, स्नेहा पमनानी, चंपा गंधवानी, पुष्पा गंधवानी, रेखा गंधवानी, राजकुमारी गंधवानी, कविता गंधवानी, नीतू गंधवानी, विद्या गंधवानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सिंधी समाज एवं सिख परिवारों ने भी एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन ठक्कर ने किया एवं अंत में समाजजनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



