भाजपा नेता रणजीत सिंह चौहान को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व मिलने पर शामगढ़ में हुआ स्वागत

भाजपा नेता रणजीत सिंह चौहान को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व मिलने पर शामगढ़ में हुआ स्वागत
शामगढ़।भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रणजीत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया गया।
उनके इष्ट मित्रों एवं समर्थकों में भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल शामगढ़ में देखा गया नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के निवास पर आज एक शानदार स्वागत आयोजन किया गया
जिसमें श्री चौहान का स्वागत पुष्पहार पहनाकर मिठाईया बांटी किया गया जोरदार आतिशबाजी के बीच संपन्न इस कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने रणजीत सिंह चौहान को बधाई शुभकामना देते हुए शामगढ़ नगर एवं आसपास क्षेत्र में अपनी जीवंत संपर्क एवं कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलने की भावना की सराहना करते हुए श्री चौहान का स्वागत किया ।
भारतीय जनता पार्टी के कई भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी पार्षद गणों एवं इस मित्रों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री चौहान को बधाई शुभकामनाएं दी।


