उत्तर प्रदेशबांदा

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने मनाया होली,  रंगोत्सव पर खिले चेहरे, गुलाल लगाकर किया स्वागत दी बधाईयां 

होली बुराई में अच्छाई का प्रतीक है: मनबोधन

वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा बबेरू रोड स्थित एक हाल में रविवार को होली मिलन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्रभु विश्वकर्मा के चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के पदाधिकारियों ने होली रंगोत्सव पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी कड़वाहट भुलकर मुस्कुराहट के साथ बधाईया दी तथा एक बैठक आयोजित कि जिसमें समाजोत्थान सहित कई मुद्दों में चर्चा कि गई।

डॉ अनिल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सजातीय ग्राम पंचायत चुनावी मैदान में उतरने की शुरुआत करे और अन्य चुनावों में हिस्सेदारी से पीछे नहीं रहे।

संगठन के जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में सक्रियता निभाई जाए। जिससे समाज में एकता शानदार प्रदर्शित हो सके।

जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने कहा कि कन्हैया की द्वारिकापुरी के रचैया की तरह रचनात्मक कार्य करे।

संचालन कर रहे कोषाध्यक्ष मनबोधन विश्वकर्मा ने कहा कि होली का पर्व बुराई में अच्छाई का प्रतीक है। कोषाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने वकील संघ के निर्वाचन में सर्वाधिक वोटो से जीत हासिल करने में महासचिव केपी के व्यक्तित्व को सराहा।

कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार, विश्वकर्मा ब्रिगेड जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा फौजी, परमहंस, सिंचाई विभाग के सेवा निवृत्त बाबू जगरूप विश्वकर्मा, आर्यावर्त बैंक कैशियर शिवलाल बाबू, पूर्व ब्रिगेड अध्यक्ष सौरभ, संतोष कुमार, देवकुमार, शिवकेश, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}