
महिलाओं द्वारा गणगौर पूजा अर्चना उत्साहपूर्वक सम्पन्न की गई
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आज महिलाओं के मुख्य पर्व गणगौर पर महिलाओं ने सामुहिक रूप से एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक मंगल गीतों को गाते-गाते नृत्य प्रस्तुत करते हुए गणगौर की पूजा अर्चना श्रृद्धा व उमंग के साथ सुख समृद्धि की कामना के साथ सम्पन्न की गई।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती सरोज शर्मा, वर्षों कुशवाह,मंगला मुखिया, कीर्ति भट्ट, ललिता शर्मा,किरण शर्मा, पूजा पांचाल,रीना भट्ट, संगीता पांचाल,नेहा पांचाल,शशी दीक्षित, संगीता राठौर,विद्या दरेकर,तेजू पाटीदार,भागवंता परमार,समता मोदी, विद्या बोड़ाना, वैभवी मुखिया आदि कई महिलाएं उपस्थित रहीं।



