बाइक की टंकी में ‘सीक्रेट केबिन’ बना रहा था अफीम की तस्करी! 10 किलो अफीम के साथ नीमच जिले का तस्कर गिरफ्तार..
बाइक की टंकी में ‘सीक्रेट केबिन’ बना रहा था अफीम की तस्करी! 10 किलो अफीम के साथ नीमच जिले का तस्कर गिरफ्तार..
चित्तौड़गढ़:-पुलिस के ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ ने तस्करों की चतुराई पर पानी फेर दिया है। निंबाहेड़ा पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक ऐसे शातिर तस्कर को दबोचा है, जिसने बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे बोल्ट से कसा हुआ एक गुप्त केबिन बना रखा था बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे सीक्रेट केबिन, 10 किलो अफीम के साथ नीमच का शातिर तस्कर दबोचा, एमपी-राजस्थान बॉर्डर के समीप निंबाहेड़ा पुलिस की कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत जिला स्पेशल टीम और निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक शातिर तरीके का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जलिया चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आ रही एक संदिग्ध होंडा यूनिकॉन मोटरसाइकिल को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली। शुरुआती जांच में बाइक सामान्य नजर आ रही थी, लेकिन जब पुलिस ने पेट्रोल टंकी के नीचे गहराई से जांच की तो वहां विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त केबिन (स्कीम) मिला जो बोल्ट से कसा हुआ था। इस सीक्रेट बॉक्स को खोलने पर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए, क्योंकि उसके भीतर 6 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में कुल 9 किलो 864 ग्राम अवैध अफीम छिपाई गई थी पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के मनासा (जिला नीमच) निवासी 27 वर्षीय आरोपी रितुराज सिंह राठौड़ पुत्र टीकम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में तस्करी के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इसी सतर्कता के चलते इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा संभव हो सका। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में निम्बाहेड़ा कोतवाली इंचार्ज कन्हैयालाल और डीएसटी हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के इस पूरे नेटवर्क, मुख्य सप्लायर और डिलीवरी पॉइंट का पता लगाने में जुटी है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
==============



