मंदसौरमंदसौर जिलासेवा

गौ माता के लिए सहरानीय कार्य, अंधेरे में वाहन की लाइट पड़ते ही चमक उठती है रेडियम पट्टी

गौ माता के लिए सहरानीय कार्य, अंधेरे में वाहन की लाइट पड़ते ही चमक उठती है रेडियम पट्टी

मंदसौर।गो-माता (गायों) के गले में रेडियम या लाल रंग के पट्टे लगाने का मुख्य उद्देश्य उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दुर्घटनाओं की रोकथाम:– रात के समय सड़कों पर घूमते हुए पशुओं के गले में लगे ये पट्टे रेडियम युक्त होने के कारण चमकते हैं, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही गाय दिख जाती है और दुर्घटनाएं रुकती हैं।

रक्षा का संकल्प: संदीप सिंह एवं उनकी टीम गो-सेवा और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से गायों को यह पट्टे पहना रहे हैं।

पहचान:- यह पट्टे पशु की पहचान करने में भी मदद करते हैं कि वे किसी के द्वारा चिन्हित हैं।

शहर की सड़कों पर बैठने वाले पशुओं के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए संदीप सिंह एवं उनके ग्रुप के सदस्याें ने उन्हें रेडियम पट्टा बांधने की पहल की शुरू है। इसके तहत ग्रुप के सदस्य प्रतिदिन 15 से 20 पशुओं के गले में यह रेडियम का पट्टा बांध रहे हैं, ताकि रात के अंधेरे में रेडियम का पट्टा चमकने से सड़क पर बैठे जानवरों का पता चल सके। शहर के युवाओं की इस पहल से सड़क पर बैठे रहने वाले पशुओं के कारण आए दिन हो रहे हादसों में कुछ हद तक विराम लगा है।

मंदसौर शहर के कई मार्गो व चौराहे पर एवं अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में गाय और उनके बछड़े बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बन रहे हैं। रात के अंधेर में कई बार ये जानवर वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण वाहन इन पशुओं से टकरा जाते हैं।

जानवरों के कारण होने वाले हादसों में जहां वाहन चालक चोटिल होता है, वहीं पशु भी घायल हो जाते हैं। बड़े वाहनों की टक्कर से तो कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इससे आए दिन शहर में विवाद की स्थिति भी बन रही थी। इस स्थिति को ध्यान में रखकर ही संदीप सिंह एवं उनके ग्रुप के सदस्यों ने पशुओं का जीवन बचाने की पहल की है। युवाओं की इसी सोच से शहर में सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

स्वास्थ विभाग मे सेवा के साथ साथ गौ सेवा का लिया संकल्प टीम संदीप सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}