एस आई एस कम्पनी में युवा बेरोजगार को मिलेगा रोजगार के अवसर

एस आई एस कम्पनी में युवा बेरोजगार को मिलेगा रोजगार के अवसर
गोरखपुर जिले में सुरक्षा सैनिक और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू होने जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (एसएससीआई) के सौजन्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार प्रदान करना है।भर्ती के मुख्य पद सुरक्षा सैनिक (Security Guard) और सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor) योग्यता एवं शारीरिक मापदंड सुरक्षा सैनिक 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेमी,सुरक्षा सुपरवाइजर 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 170 सेमी आवश्यक दस्तावेज 2 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी, आधारय कार्ड की फोटोकॉपी (अन्य प्रमाण-पत्र यदि उपलब्ध हों तो साथ लाएं) समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चयन प्रक्रिया चलाते जायेंगे ।चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ स्थित ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सरकारी/निजी संस्थानों में स्थायी नियुक्ति मिलेगी।भर्ती कैंप की तिथियां एवं स्थान (विकास खंड मुख्यालयों पर विकास खंड तिथि सहजनवा और पाली 24 और 25 मार्च भरोहिया और कैम्पियरगंज 26 और 27 मार्च जंगल कौड़िया और भटहट 28 और 29 मार्च पिपराइच और सरदारनगर 3 और 4 अप्रैल, खजनी पिपरौली 6 और 7 अप्रैल उरुवा और बेलघाट 8 और 9 अप्रैल,कौड़ीराम और बांसगांव 10 और 11 अप्रैल गगहा और बरहलगंज 13 और 14 अप्रैल गोला और चरगांवा 17 और 18 अप्रैल खोराबार और ब्रह्मपुर 20 और 21 अप्रैल तक चलेगी।यह भर्ती अभियान 24 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक गोरखपुर जिले के सभी विकास खंडों में चलेगा। जिला विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कैंप के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।यह सरकारी मुहिम के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इच्छुक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले उपस्थित हों। भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी व शिवबक्स सिंह ने बताया अभ्यर्थी समय से आये आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आये और चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को लखनऊ स्थित ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना होगा।



