हिंदू नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा का पर्व उत्साह उमंग एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

हिंदू नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा का पर्व उत्साह उमंग एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
सीतामऊ -गुरुवार को नगर में हिंदू नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा का पर्व उत्साह उमंग एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के प्राचीन श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया
गुरुवार को प्रातः से ही हिंदुओं में उत्साह एवं उमंग देखा गया मंदिरों में पूजा अर्चना एवं दर्शनाथ श्रदालुओं की भीड़ लगी रही इस अवसर पर दान पुण्य कार्यों की भी पूछ परख रही बाद में एक दूसरे को बधाई शुभकामना का दौर दिन भर जारी रहा इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कें तत्वधान में भारत माता व गुड़ी पड़वा की मनमोहक झांकी सजाई गई यहां RSS एवं सरस्वती शिशु मंदिर समिति के के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला अर्पित की। बाद में दो घंटे तक लदुना चौराहे से गुजरने वाले नागरिकों को तिलक लगाकर निम मिश्री की प्रसादी देते हुवे बधाईयां दी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में नगर एवं आसपास गांव के भजन प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देर रात तक भजनो का आनंद लिया *अम्बे मां के गूंजे जय कारे* हिन्दू नव वर्ष के साथ ही चैत्री नव रात्रि का भी विधि पूर्वक एवं श्रद्धा व आस्था के साथ शुभारंभ हुआ इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के मातारानी के भक्तों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा चल समारोह के रूप में जय कारे लागते हुवे अपने गांवों में विधि पूर्वक स्थापित किया जहां नो दिवसीय अम्बे माता की आराधना का दौर शुरू हुआ इस अवसर पर नगर की आराध्य देवी मां मोड़ी माताजी एवं नगर के मध्य विराजित मां वेराई माताजी के दरबार भी श्रद्धालुओ के आस्था के केंद्र बने हुए है पूजा अर्चना एवं दर्शनाथ का भी भक्तों का दौर जारी रहा नव वर्ष के पावन अवसर पर कई श्रद्धालुओं द्वारा व्रत उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना की जा रही है।


