जल शक्ति से नव भक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शक्ति में भक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत नवांकुर संस्था नीमच लोक शिक्षण समिति द्वारा ग्राम ग्वालटोली तालाब मेंजल स्रोत पूजन एवं दीपमाला सजाकर गंगा आरती की गई ।इस अवसर पर संस्था सचिव श्रीमती शशि परिहार,राजेंद्र सिंह चौहान,श्रीमती नीतू ग्वाल,मोनिका हास, मोनिका पासवान,मंजू देवी मिथिलेश कुमार ,बृजेश कुमार ,अरुण बंजारा,राज यादव देव यादव उपस्थित थे ।
इसी प्रकार नवांकुर संस्था हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी नीमच के तत्वाधान में ग्राम पालसोड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वाराजल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गतभक्ति में शक्ति अभियान अंतर्गतकार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें हिंदू नव वर्षप्रतिप दा के अवसर पर जल स्रोतपूजनएवं दीपमाला सजाकर गंगा आरती की गई ।एवं नव वर्ष पर मिश्री नीम वितरित की गई ।एवं मंदिरों पर गुड़ी पड़वा के अंतर्गतभजन कीर्तन जागरण का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर संस्था के समरथ सेन,सत्यनारायण राठौर,डॉ नरेंद्र शर्मा,राहुल बैरागी,स्नेहा सेन ,तन्वी उपाध्याय,दुर्गा महाडिक सहित समिति के पदाधिकारीएवं ग्रामीण उपस्थित थे


