मंदसौरमध्यप्रदेश

कैलाशी बाई की गुहार पर एसपी ने ततकाल महिला को उसके समस्त गहने एवं आभूषण सुपुर्द कराए,

कैलाशी बाई की गुहार पर एसपी ने ततकाल महिला को उसके समस्त गहने एवं आभूषण सुपुर्द कराए,

सच्ची खुशी

मंदसौर- मल्हारगढ़ तहसील आपूखेड़ी आवेदिका निवासी कैलाशी बाई पति श्री दुले सिंह की, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना के समक्ष उपस्थित हुईं और उपस्थित होकर बताया कि उसके गहने मंदसौर में एक सुनार के यहां आवेदिका के बेटे के साले के द्वारा करीब 8 माह पूर्व गिरवी रख दिए थे और गहने नहीं मिल रहे थे क्योंकि आवेदिका के बेटे का साला बदमाशी कर रहा था और सुनार केवल गिरवी रखने वाले व्यक्ति को ही गहने दे सकता था।

इस पर पीड़िता की परेशानियों को समझते हुए पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुनार के यहां जाकर प्रकरण की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए जांच संबंधी कार्यवाही कथन संबंधित कार्यवाही शपथ पत्र संबंधी कार्यवाही पूर्ण की जाकर महिला को उसके समस्त गहने एवं आभूषण सुपुर्द कराए, जिसकी सच्ची खुशी महिला के चेहरे पर देखी जा सकती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}