इंदौरघटनामध्यप्रदेश
इंदौर हादसा : भीषण अग्निकांड में मकान मालिक सहित 8 लोग जिन्दा जले मौके पर पहुंचे दो मंत्री…

इंदौर हादसा : भीषण अग्निकांड में मकान मालिक सहित 8 लोग जिन्दा जले मौके पर पहुंचे दो मंत्री…
इंदौर के बंगाली चौराहा (छोटा राजवाड़ा) के पास स्थित प्रीति नगर में हुए भीषण अग्निकांड में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं… घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा, कमिश्नर संतोष सिंह व टीम सहित एसडीआरएफ व अन्य ने मोर्चा संभाला… आज बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य नेता घटनास्थल पर पहुंचे… मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में एसओपी बनाने की बात कही और दुःख जताते हुए यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं पुनः न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा… विशेषज्ञों की टीम बनाकर ईवी कार के मल्टीपल चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए राय ली जाएगी..!हादसे में इनकी हुई मौत…
1. विजय सेठिया (65 वर्ष)2. छोटू सेठिया (22 वर्ष)3. सुमन (60 वर्ष)4. मनोज (65 वर्ष)5. सिमरन (30 वर्ष)6. राशि सेठिया (12 वर्ष)7. डेढ़ साल का शिशु
=========



