
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चद्रांवत जडवासा
बालाजी का बाग मे स्थित सुने मकान का अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड कर गोदरेज के लॉकर से गहने चोरी किए
रतलाम। ताल मे अज्ञात बदमाशों के होंसले बुलंद है, जहां वे सुनी मोटर साईकिलों , ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों को निशाना बनाते बनाते अब घरो के अंदर से बकरा बकरीयों सहित सुने मकानों का ताला तोड कर घर मे
घुस कर चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हे।हाल ही में पहली घटना पंथपिपलोदा से 14 भेड बकरीयां ,बकरे चोरी होने की घटना घटित हुवी तो दुसरी घटना मंगलवार को दिन मे करीबन 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने घने रहवासी क्षैत्र मे सुने मकान को निशाना बनाते हुवे मकान का ताला तोड कर घर मे घुस कर गोदरेज का लॉकर तोड कर लॉकर मे से सोने की लाख की दो चुडियॉ चोरी कर ले गया जिसे वार्डवासीयों की जागरूकता से रहवासीयों ने कथित आरोपी युवक को पकड कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।दोनेा ही मामलों मे पुलिस जांच कर रही है। वहीं गोदरेज के लॉकर से चोरी हुवी रकम के मामले मे पुलिस आरोपी सहित अतिशिघ्र खुलासा कर सकती है।
पुलिस थाना ताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीयादी विनोद परमार पिता सुरजमल परमार निवासी ताल ने पुलिस को सुचना की कि में कस्बा ताल मे रहता हुं एवं कपडे की दुकान चलाता हुं,फरीयादी की मम्मी विष्णु बाई एवं पिता सुरजमल परमार ये दोनों उनके पैत्रक निवास मकान बालाजी का बाग ताल में अलग निवास करते हे कि 17 मार्च को दोपहर करीबन 12-50 बजे उनके पिता का मोबाईल पर सुचना मिली कि में और तेरी मम्मी हम दोनों हमारे परिवार मे मृत्यु हो जाने से जगदीश परमार के यहां ताल मे चले गये थे।जब हम दोनों वहां से वापस आये तो मुख्य द्वार का ताला टुटा होकर घर मे रखी गोदरेज की आलमारी टुटी होकर सामान बिखरा पडा हुवा है।घर जाने पर मालुम हुवा कि गोदरेज की ऑलमारी के लॉकर मे लाख की सेाने की दो चुडियॉ जिनकी कीमत करीबन 100000 एक लाख रूपये के लगभग होगी,नहीं मिली।
कोई अज्ञात बदमाश उनके पिताजी के मकान का ताला तोड कर घर मे घुस कर उक्त रकम चोरी कर ले गया है। पुलिस ने फरीयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धाराऐं 331( 3) एवं 305 ( ए) का प्रकरण दर्ज कर मामले मे जांच शुरू कर दी है।
14 बकरे बकरीयां चोरी
ताल के समीपस्थ ग्राम पंथपिपलोदा के महेन्द्र सिसोदिया ने पुलिस थाना ताल पर रिपोर्ट किया कि में खेती एवं भेड बकरी पालने का कार्य करता हुं,।मैने 05 बकरे एवं 03 बकरीयॉ,02 मिंडे, एवं 04 बकरीयों के बच्चे पाल रखे है।मे इन्हें अपने गोडाउन के कमरे में बंद करके ताला लगा कर रखता हुं, तथा मेरा परिवार दुसरे मकान में रहता है।दिनांक 15 मार्च की रात 09 बजे मेरी पत्नि ने इन सभी को गोडाउन के कमरे मे बंद कर गोडाउन का ताला लगाकर सो गये थे।तथा फरियादी अपने खेत पर सोने चला गया था,कि दुसरे दिन 16 मार्च की सुबह जब गोडाउन पर जाकर देखा तो गोडाउन का ताला टुटा हुवा था,तथा गोडाउन के अंदर बकरे,बकरियॉं,और मिंडे नहीं मिले।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मोका मुआयना करते हुवे मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है।



