समाचार मध्यप्रदेश नीमच 17 मार्च 2026 मंगलवार

नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को
नीमच 16 मार्च 2026,राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार भारत के नववर्ष विकम सम्बत् गुड़ी पड़वा के अवसर पर 19 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे सूर्य उपासना कार्यकम टाउन हाल दशहरा मैदान नीमच में आयोजित किया जा रहा है। जि.पं.सीईओं श्री अमन वैष्णव ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 19 मार्च 2026 को अपने अधिनस्थ अधिकारी,कर्मचारियों के साथ प्रात 9.30 बजे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
=========
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा
कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा
नीमच 16 मार्च 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले की सभी नगरीय निकायों में प्रचलित योजनाओं, निर्माण कार्यो एवं करो की वसूली की समीक्षा की गई। बैठक में सभी सीएमओं एवं उपयंत्री उपस्थित थे।
बैठक में सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र की शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. वेक्सीनेशन सुनिश्चित करें तथा वार्ड प्रभारियों को लक्ष्य आवंटित कर वेक्सीनेशन कराए ।
बैठक में नगरीय निकायों में अमृत 2.0 के निर्माण कार्यो को समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यो की समीक्षा करे। निर्माण कार्य की रिर्पोट बनाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद डीकेन को निर्देशित किया गया।
बैठक पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रस्तुत प्रकरण में नगरपालिका नीमच द्वारा लक्ष्य से अधिक प्रकरण बैंको में प्रेषित करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। शेष नगरीय निकाय को आगामी 10 में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि जो निकाय 10 दिन में लक्ष्य पूर्ण नही करते है तो उन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए ।
प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अन्तर्गत नगर परिषद सिंगोली को आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने तथा जिन नगरीय निकायों द्वारा आर.आर.सी. जारी कराई गई है उनको निर्देशित किया कि वसूली की कार्यवाही पूर्ण करे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण करे जो पात्र है उनको स्वीकृत करे जो अपात्र है उन्हे रिक्जेक्ट करे।
बैठक में निर्देश दिए गए कि, सभी नगरीय निकाय नियमित रूप से सभी जल प्रदाय के स्त्रोतो की साफ सफाई कराए ।प्रत्येक मंगलवार को निकाय स्तर पर जल सुनवाई करे और पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें।सीएम हेल्पलाईन अन्तर्गत 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों का विशेष अभियान चला कर संतुष्टी के साथ निराकरण कराने के निर्देश भी दिए गए।
=====
नीमच सिटी में आज निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर
नीमच। उपनगर नीमच सिटी में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए 17 मार्च मंगलवार को रंग तेरस के अवसर पर भेरू जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते हुवे रंग तेरस की गैर माहेश्वरी मोहल्ले से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी जो उपनगर नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः माहेश्वरी मोहल्ले में समाप्त होगी।
ज्ञात हो की रंग तेरस के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार जमीन में गड़ी हुई भेरू जी की प्रतिमा जमीन से निकाल कर उन्हें बकरे की खाल में भरे पानी से स्नान करवा कर पूजा अर्चना कर गेर के रूप में जोशी मोहल्ला स्थित खेड़ापति बालाजी ले जाया जाएगा। जहां पूजा अर्चना कर दाल बाटी का भोग लगाकर ढोल धमाके और बाजों के साथ चौधरी मोहल्ला होते हुए माहेश्वरी मोहल्ला लाया जायेगा। वहां रंग गुलाल से होली खेली जाएगी। यह परंपरा वर्षो पुरानी है जिसका निर्वहन आज की युवा पीढ़ी भी करती आ रही है।
=======
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित
नीमच 16 मार्च 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले की जावद एवं मनासा तहसील क्षेत्र के लिए पूर्व में 11.11.2026 को भाईदूज का घोषित अवकाश निरस्त करते हुए अब रंग तेरस पर 17 मार्च 2026 को एक दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
=========.
जिले में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्टम हाईरिग सेंटर स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं-श्री चंद्रा
कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा
नीमच 16 मार्च 2026,जिले में गठित कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं) को प्रेरित कर उन्हे कस्टम हाईरिंग सेंटर के रूप मे विकसित करने के लिए शासन की योजना का लाभ दिलाए। साथ ही एफ.पी.ओं को सीधे उर्वरक उत्पादक कम्पनी से अनुबंध करवाकर उन्हे उर्वरक की डीलरशिप दिलवाए। जिससे कि वे किसानों को उर्वरक उपलब्ध करवाने का कार्य कर सकें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ए.पी.सी. समूह से सम्बधित विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जि.पं.सीईओं श्री अमन वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में कलेक्टर ने एफ०पी.ओं. की सहायता व मार्गदर्शन के लिए सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चोहान के समन्वयक का दायित्व सौंपते हुए उन्हे सभी एफ.पी.ओ. की समस्याओं का समाधान करवाकर यथा सम्भव मदद करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर में जावद के एफ.पी.ओं. को इसी वित्तिय वर्ष में पी.एम.एफ.ई.योजना के तहत ऋण प्रकरण, स्वीकृत कर, वित्तिय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है ।
किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करें
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों को नरवाई प्रबधन के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा कि जिले में इस वर्ष नरवाई जलाने की एक भी घटना ना हो। कलेक्टर ने पिछलें वर्षो में नरवाई जलाने की घटना, जिन गांवों में हुई है, उन गांवों के किसानों को जागरूक कर नरवाई प्रबंधन के उपाय सुनिश्चित करवाने के लिए कृषक संगोष्ठिया आयोजित करने के निर्देश भी दिए है ।बैठक में दुग्ध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, जिले में शेष रही पंचायतों में नई दुग्ध समतियां इस माह गठित करे। अक्रियाशील समितियों को भी क्रियाशील करवाए ।जिले में दुग्ध संकलन इस माह 17900 लीटर हो गया है। जिसे एक माह में बढाकर 18500 लीटर से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उद्यानिकी ,पशुपालन ,कृषि, मत्स्य, सहकारिता, कृषि उपज मंडी की दुग्ध संघ की भी विस्तार से समीक्षा की गई ।
==========
शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा
नीमच,16 मार्च2026, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उपसंचालक ने जानकारी दी कि जिले में 15 जनवरी से ई विकास प्रणाली के अंतर्गत ई टोकन के माध्यम से किसानो को उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा हैं। संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार 1 अप्रेल 2026 से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से किया जावेगा। उक्त कार्य के सफल संचालन के लिए जिले के किसानों के रकबे के समस्त सर्वे नंबर फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट होना अनिवार्य हैं।
अतः सभी किसानों से अपील की गई, कि ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई टोकन से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण हो, इसके लिए शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट 25 मार्च तक करवाए।
=========
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान
नि: शुल्क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान
नीमच 16 मार्च 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जन्मजात रोगों से ग्रसित वंचित बच्चों के उपचार हेतु जिले में गहन सर्वे करवाया गया है। सर्वे में मनासा ब्लाक के धाकडखेडी गाव की बेटी दिव्या को आरबीएसके की टीम ने जांच में पाया कि बच्ची के दिल में छेद हैं। आरबीएसके टीम की डॉ स्वाती जैन ने गांव जाकर,जांच कर उपचार हेतु परामर्श दिया एवं जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया।
दिव्या पिता मुकेश निवासी ग्राम धाकडखेडी तहसील मनासा उम्र 10 वर्ष की मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजनान्तर्गत इन्दौर स्थित मान्यताप्राप्त निजि चिकित्सालय में निःशुल्क सफल सर्जरी करवाई। जिस पर परिजन का कोई खर्चा नही हुआ। सर्जरी के पश्चात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हैं एवं बच्ची के परिजन खुश हैं। के जिला प्रशासन का धन्यवाद दे रहे है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के भी बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यताप्राप्त निजी एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जा रही है।
=============
मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्त करें
नीमच 16 मार्च 2026, राष्ट्रीय खाय सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च व अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एकसाथ वितरित कराई जा रही हैं। माह मार्च व अप्रैल2026 की राशन सामग्री का 15 अप्रैल 2026 तक वितरण किया जाना हैं। इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीन से एक बार मार्च माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल माह के लिए इस प्रकार कुल 02 बार मशीन पर अपना अगूंठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। दो बार अगूंठा लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एकसाथ दी जावेगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील की गई हैं कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अगूंठा लगाकर) करके अपनी मार्च एवं अप्रैल दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री 15 अप्रैल 2026 के पूर्व किसी भी उचित मूल्य दुकान से प्राप्त कर सकते है।
===========
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को
नीमच 16 मार्च 2026, जिला आबकारी अधिकारी ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्डर/ ई-टेण्डर कम ऑक्शन के तृतीय चरण में निष्पादन से शेष रही चतुर्थ चरण हेतु 50 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 19 समूहों में हैं। चतुर्थ चरण में निष्पादन हेतु ईच्छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा घोषित शर्तो व प्रक्रिया के तहत एनआईसी के पोर्टल (https://mptender.gov.in) के माध्यम से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन आमंत्रित किए गये है। समूहों का विवरण, उनका आरक्षित मूल्य, जमा की जाने वाजी धरोहर राशि एवं निष्पादन कार्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्त की जा सकती हैं।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 16 मार्च 2026 को प्रात:10 बजे से 17 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक रहेगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 17 मार्च 2026 को दोपहर 4.05 बजे से रहेगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 17 मार्च 2026 को सायं5.30 बजे से सायंकाल 6.50 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 17 मार्च 2026 को सायंकाल 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा।
==========
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवश्यकता हैं।
नीमच। प्रत्येक आपराधिक प्रकरण में अनुसंधान करते हुवे साक्ष्य एकत्र करने के दौरान पुलिस अधिकारियों को विशेष सावधानिया रखने की आवश्यकता हैं और इस दौरान उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन करने हेतु अभियोजन अधिकारियों का भी दायित्व हैं कि अनुसंधान के दौरान कोई त्रुटि न रहे इस पर वे समय-समय पर पुलिस अधिकारियों को सलाह देते रहें। उक्त विचार विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने अभियोजन अधिकारियों की दक्षता संवर्धन हेतु आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किये।
जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच के मीडिया प्रभारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुवे बताया कि अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु एवं ज्ञान संवर्धन हेतु प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश अभियोजन संचालनालय के संचालक श्री बी. एल. प्रजापति के निर्देशन में एवं प्रभारी संयुक्त संचालक श्री रामेश्वर कुमरे के मार्गदर्शन में नीमच जिले के अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार 15 मार्च को जिला मुख्यालय पर होटल श्रेष्ठा पैराडाइज में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक अभियोजन श्री जगदीश चौहान ने की। कार्यक्रम में जिले के समस्त अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को संबोधित करते हुवे श्री सिसौदिया ने इस प्रकार की कार्यशालाओं के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई और कहा की इस प्रकार की कार्यशालओं के आयोजन से एक ओर जहाँ हमे अपनी कमी को सुधारने का अवसर मिलता हैं वहीं दूसरी और व्यवसायिक ज्ञान में भी वृद्धि होती हैं।
कार्यषाला का विषय पॉक्सों अधिनियम एवं महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध अपराधों को लेकर व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुवे पॉक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी ओर महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराध के अनुसंधान के दौरान किस प्रकार की सावधानिया बरती जानी चाहिए इस बारे में भी अधिकारियों को बताया। व्याख्यान उपरांत न्यायाधीश श्रीमती मिश्रा ने प्रतिभागियों द्वारा पुछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी ने दिया व कार्यक्रम का संचालन अभियोजन अधिकारी श्री पारस मित्तल द्वारा किया व सभी का आभार प्रदर्शन अभियोजन अधिकारी श्री अजय वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिले के अभियोजन अधिकारीगण जिनमें श्री सुखराम गरवाल, श्री विपिन मण्डलोई, श्रीमती कीर्ती शर्मा, श्री अरविंद थापक, श्री राजेन्द्र नायक एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अभियोजन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
=============
आवारा सांड की चपेट में आए रानी होटल संचालक मनोहर गौड़, बाइक से गिरकर घायल,
नपा को है अप्रिय घटना का इंतजार ?


