देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

भूमाफियाओं का अवैध कब्जा, अध्यक्ष उमेश प्रताप शाही बोले- “प्रशासन की मदद से शीघ्र मुक्त कराएंगे, पेट्रोल पंप व मिनी बाजार बनेगा”

भूमाफियाओं का अवैध कब्जा, अध्यक्ष उमेश प्रताप शाही बोले- “प्रशासन की मदद से शीघ्र मुक्त कराएंगे, पेट्रोल पंप व मिनी बाजार बनेगा”

 

गोरखपुर पीपीगंज स्थित साधन सहकारी संघ लिमिटेड की आराजी संख्या 434 के कुछ हिस्सों पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा जारी है। इस मामले में संघ के अध्यक्ष उमेश प्रताप शाही ने पहले ही माननीय मुख्यमंत्री को पत्र देकर शिकायत की थी।भाजपा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, जिला प्रतिनिधि अजीत सिंह, संघ के डायरेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा, राकेश चौधरी, पशुपतिनाथ अग्रहरि, राकेश अग्रहरी समेत कई पदाधिकारियों ने विकास पुरुष वीर बहादुर सिंह की मूर्ति स्थापना के लिए जगह चिन्हित की।मौके पर एक विशेष समुदाय के कुछ लोग कबाड़ रखकर जमीन पर अपना अधिकार जता रहे थे। संघ के अध्यक्ष उमेश प्रताप शाही ने उनकी फर्जी दावों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा, “प्रशासन से पूरा सहयोग लेकर हम अति शीघ्र इस स्थान को दबंगों से मुक्त करा लेंगे।”उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत यहां गुरु गोरखनाथ मल्टी कॉम्प्लेक्स, पेट्रोल पंप और मिनी बाजार बनाने का मानचित्र तैयार हो चुका है। इस विकास कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा।मौके पर राकेश चौधरी, पशुपतिनाथ अग्रहरि, धर्मेंद्र मिश्रा, लाल जी विश्वकर्मा, विजय मद्धेशिया, अनिल अग्रहरि, अरुण लाल श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}