सेक्टर जावी प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

सेक्टर जावी प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार ब्लॉक नीमच सेक्टर जावी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन ग्राम सावन में हुआ।प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम सरपंच जितेंद्र माली, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी बलवंत जैन,संस्था अध्यक्ष लाल सिंह ने मां सरस्वती पूजन कर किया। 4 प्रमुख सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना से संस्था सचिव विकास शर्मा ने सभी अवगत कराया।परामर्शदाता दीपक नागदा ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा और प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण पर जानकारी दी। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन पर जानकारी देते हुए प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक,गतिविधियों पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यशाला में समापन सत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी समितियों और नवांकुर सखियों से चर्चा कर अपने अपने गांव में जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान,स्वच्छता श्रमदान पर भी कार्ययोजना तैयार की गईं। प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि और नवांकुर सखियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन विकास शर्मा ने किया आभार रवि लोहार ने माना।



