नीमचमध्यप्रदेश

मनासा में सामाजिक समरसता संत यात्रा सम्पन्न


मनासा, 28 फरवरी –

विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड मनासा, जिला नीमच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर पूज्य संत श्री 108 श्री श्वासानंद जी महाराज (श्री नारायण आश्रम वृंदावन धाम बरडियाखेड़ी) का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।


संत यात्रा का हांसपुर चौराहे बालाजी मंदिर मनासा में प्रवेश हुआ, जहां से वाहन रैली निकाली गई। जोगनिया बस्ती में धर्मसभा और पदयात्रा हुई, जिसमें संतों ने हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश दिया।

पूज्य संत श्री 108 श्री श्वासानंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को जातियों के बंधनों से उपर उठकर एक सूत्र में पिरोना ही इस यात्रा का मुख्य ध्येय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें और समरस समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय (मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़) प्रभारी श्री गोपाल सोनी इटारसी ने गौ-रक्षा और हिंदू एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारी आस्था का केंद्र हैं और उनकी रक्षा करना हर हिंदू का परम कर्तव्य है।


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह, बजरंगदल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बजरंगदल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}