
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त
ढोढर। रतलाम जिले थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर होटल गंगासागर के सामने, महू-नीमच हाईवे रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त की गईं। इस संबंध में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
गिरफ्तार आरोपी— 1. कारूलाल पिता नन्दा गणावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
2.फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा थाना बड़ावदा, जिला रतलाम
जप्त मशरूका- 165 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹16,50,000
▪️ मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP43-EG-2592) — अनुमानित कीमत ₹50,000
▪️ मोपेड TVS XL (MP43-ZD-0462) — अनुमानित कीमत ₹30,000
जप्त मशरू मूल्य — ₹17,30,000 (सत्रह लाख तीस हजार रुपये)*
सराहनीय भूमिका— इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास, आरक्षक 279 मुकेश गेहलोत, आरक्षक 974 शोभाराम शर्मा, आरक्षक 291 कृष्णपाल सिंह एवं आरक्षक 111 नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।


