माँ दुधाखेडी के दरबार मे चैत्र नवरात्रि मेले मे भक्तों को मिले सम्पूर्ण आदर्श मूलभूत व्यवस्था- विधायक श्री सिसौदिया

दुधाखेड़ी माताजी मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न एवं 9 दिवसीय मेले की कमान ग्राम पंचायत दुधाखेडी के हाथों मे
भानपुरा-गरोठ,
माँ की आराधना पूजा भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि दिनांक 19 मार्च गुरुवार से सम्पूर्ण भारत वर्ष मे प्रारम्भ हो जाएगा।
मंदसौर जिले के भानपुरा गरोठ तहसील के मध्य स्थित प्रसिद्ध चमत्कारी आरोग्य धाम श्री केसर बाई महारानी दुधाखेडी माताजी मंदिर मे भी 19 मार्च गुरुवार से भक्तों कि आस्था श्रद्धा का महापर्व आगामी दिनों मे देखने को मिलेगा।
इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का ये महोत्सव माँ दुधाखेडी की पुनीत पावन धरा पर माँ के क्षेत्रवासी एवं समीपवर्ती राजस्थान प्रदेश के लाखों भक्तों के आत्मीय सहयोग से जिले एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन मे आयोजित होगा, जिसमे 9 दिवसीय मेले की कमान इस वर्ष ग्राम पंचायत दुधाखेडी की हाथों मे रहेगी।
मेले की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता मे एवं मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एस.डी.एम गरोठ राहुल चौहान ,मंदिर प्रबंध समिति सचिव भानपुरा तहसीलदार विनोद शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी उपखंड गरोठ विजय यादव , थाना प्रभारी आर.सी.दांगी की उपस्थिति मे शुक्रवार को दोपहर मे संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सिसोदिया ने कहाँ की इस पर्व के दौरान मंदिर पर आने वाले भक्तों, मरीजो उनके परिजनों को मूलभूत आदर्श व्यवस्था प्राप्त हो इस पर हम सभी को मिलकर सँयुक्त प्रयास करना होंगे जिससे परिणाम स्वरुप इस वर्ष भी एक सफल चैत्र नवरात्रि का आयोजन हो सके।
बैठक की अधिक जानकारी देते हुए मंदिर रात्रि सुरक्षा सशस्त्र कर्मचारी पं.ब्रजेश शर्मा ने बताया की…
मंदिर प्रबंध समिति की इस आवश्यक बैठक मे इस वर्ष भी आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्री मेले मे प्रकाश, पेयजल, व्यपारियों को दुकान हेतु प्लाट आवंटन ,वाहन पार्किंग ,अतिरिक्त ग्राम पंचायत द्वारा टैंकरो द्वारा शुद्ध पेयजल,मेला मैदान मे सफाई कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओ को पूर्ण करने के निर्देश ग्राम पंचायत दुधाखेडी सरपंच प्रतिनिधि मदन मेघवाल को जनपद पंचायत भानपुरा के माध्यम से प्रदान किये गए।
मंदिर प्रबंध समिति मंदिर पर आने वाले भक्तों की मंदिर परिसर मे रात्रि विश्राम एवं मंदिर परिसर के आसपास अतिरिक्त टेंट व्यवस्था ,मुख्य प्रवेश द्वारा से मंदिर पहुँच मार्ग ,निर्माणाधीन नवीन मंदिर पर एवं मंदिर परिसर मे एवं मातारानी के गर्भ गृह मे आकर्षक सुसज्जित प्रकाश की व्यवस्था , भक्तो हेतु शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर, पेयजल टंकियो, टैंकर द्वारा आवश्यक स्थान पर ड्रम रखकर शुद्ध पेयजल व्यवस्था, परिसर मे कूलर, पंखे,आदर्श सफाई, अन्न क्षेत्र भंडारे मे सांध्य कालीन भोजन,प्रातः काल फरियाली आदि की व्यवस्था का कार्य सम्पन्न करेगी।
स्वास्थ्य विभाग को पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घण्टे व्यवस्था, म.प्र.विधुत विभाग वितरण को 24 घण्टे निरन्तर प्रकाश, नगर परिषद भानपुरा,भैंसोदा द्वारा फायर ब्रिगेड,चलित सुलभ शोचालय, की व्यवस्था सोपी गई।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सांध्य आरती उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत दुधाखेडी द्वारा राम लीला का मंचन इस 9 दिवसीय आयोजन मे प्रति दिन होगा।
सुरक्षा व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अनुभाग गरोठ पुलिस थाना भानपुरा प्रभारी आर.सी.दांगी के हाथों मे रहेगी ,जिसमें सशस्त्र पुलिस बल, मंदिर के निजी तीन सशश्त्र सुरक्षा कर्मचारी ,पुलिस बल, समीपवर्ती थाने के पुलिस बल,महिला पुलिस, समीप एवं दूरस्थ ग्रामो के पुरुष, महिला कोटवार, अस्थाई मंदिर कर्मचारीगण अपनी महत्पूर्ण सेवाएं इस आयोजन मे प्रदान करेंगे।
शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठक मे लोक निर्माण विभाग, विधुत विभाग ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ,जनपद पंचायत भानपुरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी,नगर परिषद भानपुरा, भैंसोदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य ब्लाक स्वास्थ अधिकारी भानपुरा, ग्राम पटवारी नितिन सिंह, ग्राम पंचायत दुधाखेडी सचिव, सहायक सचिव, सहायक पुलिस निरिक्षक बिट प्रभारी एवं मंदिर से जुड़े समस्त जिम्मेदार विभाग के अधिकारी गण ,कर्मचारीगण, मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी, आत्माराम योगी अन्य सभी मंदिर पुजारीगण,मंदिर व्यवस्थापक रामेश्वर शर्मा के साथ समस्त मंदिर के जिम्मेदार पदो पर पदस्थ कर्मचारी,सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
आस्था,श्रद्धा के इस 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले मे 27 मार्च शुक्रवार को मंदिर परिसर मे श्री राम नवमी महापर्व को माँ दुधाखेडी के सम्मुख मंदिर परिसर मे हवन के साथ सम्पन्न होगा।



