सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहा पर मातृ शक्तियों ने सोलह श्रृंगार कर पीपल कि पुजा तथा घरों पर हाथों से ठप्पे लगाए

हमारी संस्कृति परंपरा केवल हंसी खुशी का त्यौहार नहीं बल्कि ज्ञान विज्ञान और आनंदमय जीवन जीने अवसर है श्रीमती कमी चौधरी
पंकज बैरागी
सुवासरा । समीपस्थ ग्राम पंचायत गुराडिया प्रताप क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप चौराहा चौराहा वाले बालाजी मंदिर के पास पेट्रोल पंप चौराहा की सर्वधर्म समाज की मात्र शक्तियों के द्वारा दशा माता पर पिपली माता की परिक्रमा लगाते हुए विधि विधान तरीके से पूजा अर्चना की वही दशा माता का व्रत रखकर सभी मातृ शक्तियों ने पीली एवं झाड़ू घर – घर में लाई गई वही सभी मातृ शक्तियों ने दशा माता के इस पावन पर्व अपनी वेशभुजा के साथ दशा माता के जय-जय कारा भी लगाए वही सर्वधर्म समाज की माता बहनों को कथा भी पुजारी के द्वारा श्रवण करवाई गई वहीं उमंग उत्साह के साथ-साथ दशा माता से सुख समृद्धि की मनोकामनाएं की गई वहीं इस कार्यक्रम में सभी मातृ शक्तियों ने धर्म जागृति का परिचय देते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दशा माता के इस पावन पर्व पर पुण्य का लाभ लिया।
अधिमान्य पत्रकार और एकता कल्याण संघ की तहसील अध्यक्ष श्रीमती किमी चौधरी ने बताया कि पीपल कि पुजा करने पर दशा माता कि पुजा हो जाती है। हमारे पूर्वजों ने पिपल में भगवान का वास बता कर अनमोल पेड़ सुरक्षा प्रदान की। वैज्ञानिक दृष्टि से पिपल 24 घंटे आक्सीजन देता है आयुर्वेद में औषधीय पेड़ का स्थान है ऐसे में हमारी संस्कृति परंपरा केवल हंसी खुशी का त्यौहार नहीं बल्कि ज्ञान विज्ञान और आनंदमय जीवन जीने अवसर है।



