बर्रामा क्षेत्र के गांवों तथा ढलमु में अभी तक नहीं किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर नेटवर्क में दिक्कत

बर्रामा क्षेत्र के गांवों तथा ढलमु में अभी तक नहीं किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर नेटवर्क में दिक्कत
खड़ावदा -क्षेत्र में जहां दूर संचार के क्षेत्र में अधिकांश गांव में मोबाइल टावर स्थापित हो चुके हैं वहीं कई बड़ी आबादी के गांव अभी भी दुर संचार नेटवर्क से मरहूम बने हुए हैं कई ऐसी बड़ी पंचायतें हैं जहां पर अभी भी किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं लगा है दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों को चाहिए कि वह ऐसे गांव में टावर लगाएं जहां पर अभी तक मोबाइल टावर नहीं लगे हैं ऐसे ही गांव चंबल नदी के किनारे बसे गांव बर्रामा, कानपुरा, चापल्याखेडी़ इन गांव में अभी तक मोबाइल टावर नहीं है वहीं बात करें ग्राम पंचायत ढलमु की तो ग्राम पंचायत ढलमु,गारियाखेडी़, कराड़िया, खेड़ा, ढलमु मगरा मैं अभी तक किसी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं होने से लोगों को नेटवर्क मिलने में बड़ी प्रॉब्लम होती है जिससे मोबाइल उपभोक्ता परेशान रहते हैं



