दलौदामंदसौर जिला

कचनारा दलौदा पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार एक हुआ फरार 

कचनारा दलौदा पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार एक हुआ फरार 

राजकुमार जैन

दलौदा । पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा दिए निर्देशो के तारतम्य में श्री टी एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास व चौकी प्रभारी कचनारा उनि पुर्णिमा सिह तथा टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध ब्रडी कार्यवाही 04 किलो 208 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 05 लाख रूपये जप्त की गई। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया।

12.03.2026 को सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा व टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आक्या सरसौद मार्ग हनुमान मंदिर आश्रम के पास ग्राम आक्या से आरोपीगण (1) टम्मु सिह पिता अमर सिह देवडा राजपुत उम्र 36 वर्ष निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ (2) दिलीप सिह पिता सरदार सिह डोडिया राजपुत उम्र 45 वर्ष निवासी नवेली थाना कालूखेडा जिला रतलाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 04 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व अवैध मादक पदार्थ के परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक MP 43 EG 0103 को एन डी पी एस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त किया गया तथा आरोपीगण टम्मु सिह व दिलीप सिह को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगणो से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम को लाने व ले जाने के संबंध मे पुछताछ करते जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ से लाना बताया जिस पर प्रकरण में टम्मुसिह पिता गोकुल सिंह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ की संलिप्ता स्पष्ट होने पर प्रकरण मे टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ को सह आरोपी बनाया जाकर प्रकरण मे धारा 29 एन डी पी एस एक्ट की वृद्धि की गई। थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 8/18,29 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे फरार आरोपी टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ की तलाश लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपी- (1) टम्मु सिह पिता अमर सिह देवडा राजपुत उम्र 36 वर्ष निवासी बेहपुर थाना भावगढ (2) दिलीप सिह पिता सरदार सिह डोडिया राजपुत उम्र 45 वर्ष निवासी नवेली थाना कालूखेडा

 फरार आरोपी (3) टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ

जप्त माल -1) 04 किलो 208 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 05 लाख रूपये जप्त की गई।

(2) एक मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक MP 43 EG 0103 किमती 50 हजार रूपये।

सराहनीय कार्यः पुलिस टीम थाना दलौदा व पुलिस चौकी कचनारा टीम की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}