कर्मचारी संघभोपालमध्यप्रदेश

जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी, अब बढ़ कर मिलेगी राशि

जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी, अब बढ़ कर मिलेगी राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ स्टाइपेंड एक अप्रैल 2025 से लागू दरअसल, अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने 9 मार्च को हड़ताल की थी। हालांकि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से चर्चा के बाद कुछ ही घंटों में हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्टाइपेंड बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर की गई इस वृद्धि से जूनियर डॉक्टरों को हर महीने लगभग दो से ढाई हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा

पीजी और इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा-:

जारी आदेश के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है। पीजी द्वितीय वर्ष का स्टाइपेंड 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपये और तृतीय वर्ष का 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये कर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्टाइपेंड को भी बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है।

रेजिडेंट डॉक्टरों को भी फायदा-:

सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है। वहीं जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 61,515 रुपये से बढ़ाकर 63,324 रुपये कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}