नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 11 मार्च 2026 बुधवार

///////////////////////////////////////

भागचंद भील ‘कोज्या’ बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

नीमच। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम कोज्या निवासी और जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री भागचंद भील को नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक तौर पर की गई है।
श्री भागचंद भील की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य जिले में आदिवासी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। संगठन को पूरा विश्वास है कि उनके अनुभव और सक्रियता से नीमच जिले में आदिवासी समाज के उत्थान के प्रयासों को नई गति मिलेगी। श्री भील के नेतृत्व में कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। आने वाले समय में जिला आदिवासी कांग्रेस अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर जिले के विकास और सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

=========

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए

जिले में आज नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान

कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश

नीमच 10 मार्च 2026, जिले में किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए आज 11 मार्च 2026 को महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने 14 से 15 वर्ष तक की चिन्हित बालिकाओं को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र स्‍तर पर स्‍थापित टीकाकरण केंद्रों पर लाकर उनका एचपीवी वैक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जनपद सी.ई.ओ. और सभी सीएमओं को दिए हैं। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए, कि सभी जिला नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की 5-5 नोडल पंचायतों का बुधवार को भ्रमण कर, एच.पी.वी.टीकाकरण के लिए गठित पांच सदस्‍यीय टीमों के सदस्‍यों को प्रेरित कर, अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को मोबिलाईज कर उनका एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित करवाएंगे। एसडीएम एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण कर, इस महाअभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जिले में नरवाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को जागरूक करने और नरवाई जलाने की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। समझाईश के बाद भी यदि कोई किसान अपने खेतों में नरवाई जलाएगा, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है, कि राजस्‍व एवं कृषि विभाग का मैदानी अमला नरवाई जलाने की घटनाओं पर कडी निगरानी रखे और सुनिश्चित करें, कि जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो।

बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने नगरपालिका नीमच को 100, नगर परिषदों को 50-50 एवं नगर पंचायतों को 30-30 लक्षित बालिकाओं का एक दिन में बुधवार को एच.पी.वी. टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य प्रदान किया है। सभी जिला नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र की पंचायतों में 20-20 बालिकाओं का एच.पी.वी.टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य भी दिया हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

==================

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें- श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

नीमच 10 मार्च 2026, जिले में चल रहे जनगणना कार्य की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में एनआईसी कक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों और जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे 15 मार्च के पूर्व मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस.पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कर लें। उन्‍होने इस पोर्टल पर एचएलबी क्रि‍एटर एप्‍प पर मकान सूचीकरण ब्‍लॉक गठित कर, जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए है।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि गणना कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर, उनका एक से 12 अप्रेल 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जार्च स्‍तर पर आयोजित करने का सुव्‍यवस्थित प्रशिक्षण प्‍लान तैयार करें। बैठक में बताया गया, कि भोपाल में 16 से 20 मार्च तक तीन दिवसीय मास्‍टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला स्‍तरीय नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे। इसके पश्‍चात जिला स्‍तर पर फिल्‍ड मास्‍टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 25 मार्च से 4 अप्रेल तक आयोजित किया जावेगा। कलेक्‍टर ने सभी अधिकारियों को जनगणना के सभी कार्यो को गंभीरतापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में एडीएम श्री बी.एस. कलेश, नोडल अधिकारी श्री पराग जैन, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

============

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया

नीमच 10 मार्च 2026, शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा, जमुनिया कलां एवं पिपलिया रावजी में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिशाय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निःशुल्क औषधीया वितरित की गई। शिविर में कुल 80 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार, डॉ.विमला पाटीदार, डॉ.आबिद खान, डा.सीमा पाटीदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में श्रीमती दीपिका दास, श्रीमती भावना बैरागी, श्री विनीत सोनी, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती भारती चावड़ा, श्री अयोध्या प्रसाद अहिरवार, श्रीमती नीरूबाला कोरडे, श्रीमती मीना पाटीदार, श्री गोपाल कृष्ण गंधर्व, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भी सहयोग दिया।

===============

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई – 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 10 मार्च 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 71 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए है। इस मोके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भाटखेडी मनासा के दुर्घटना पीडित राजू पिता ओकार बंजारा ने नीमच के एक निजी चिकित्‍सालय द्वारा आयुष्‍मान कार्ड का लाभ नहीं देते हुए उपचार के लिए 1.50 लाख की नगद राशि लेने संबंधी शिकायत पर कलेक्‍टर ने पीडित राजू को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाने और निजी चिकित्‍सालय द्वारा ली गई उपचार राशि वापिस दिलाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है।

कलेक्‍टर ने मनासा क्षेत्र के दांता निवासी गोपाल गरासिया के आवेदन पर उनकी पत्नि गुड्डीबाई की गंभीर बीमारी के उपचार में इस वर्ष की 5 लाख रूपये की आयुष्‍मान लिमिट पूरी हो जाने पर, रेडक्रास से उपचार सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश भी रेडक्रास प्रभारी को दिए है।

जनसुनवाई में लक्ष्‍मीपुरा की कंकुबाई, कनावटी के भागीरथ, सरवानिया महाराज के मोहम्‍मद आसीफ, नीमच के मांगीलाल, गिरदौरडा के किशनसिह, कनावटी की यशोदाबाई, हिंगोरिया की सायराबाई, खिमला के गोपाल बंजारा, जीरन के लालुराम, कंजार्डा की रेखा कुलमोदिया, पालसोड़ा के अमरदास बैरागी, गिरदौड़ा के किशनसिह, टीआईटी कॉलोनी नीमच की अनिता शिंदे, पिपल्‍या सिंघाडिया के भेरूलाल ने अपनी समस्‍याएं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह नयागांव के सत्‍तु धाकड़, साकरियाखेड़ी के बंशीलाल कनावटी की आशा राय, मनासा की भागवंतीबाई, जीरन के जितेन्‍द्र बैरागी, हामाखेडी के चंद्रप्रकाश, ग्‍वालदेविया की मंगलादेवी, कराडिया महाराज की मंजूबाई, मातारूंडी के करामात, बराडा की लक्ष्‍मीबाई, सोनडी के बाबुलाल, केलुखेड़ा के मांगीलाल, भाटखेड़ी की पूजाबाई, कुण्‍डला के राधेश्‍याम, नीलि‍या के कन्‍हैयालाल, अमावली जागीर के रमेशनाथ, इंदिरानगर नीमच की इन्दिराबाई, राजस्‍व कॉलोनी रतलाम के अमित सिह, इकलिंगपुरा के कमलसिह, बोरदिया कला के कालूसिह, ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए है।

=================

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

नीमच 10 मार्च 2026, भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए जिले में द्वितीय चरण का जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को पी.जी.कॉलेज नीमच के कम्‍प्‍यूटर लेब में आयोजित किया गया। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश की उपस्थिति में सोमवार को आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए नगरीय और ग्रामीण स्‍तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्‍हें जिला स्‍तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में कलेक्‍टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, अपर कलेक्‍टर एवं जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्‍त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जनगणना लिपिक और चार्ज अधिकारी मौजूद थे।

जनगणना के जिला प्रभारी श्री संदीप घोरे ने एमएमएस पोर्टल पर हैण्‍ड्सऑन प्रशिक्षण दिया। उन्‍होने जिला जनगणना हस्‍तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची एवं प्रकिया प्रवाह का भी हैण्‍ड्सऑन प्रशिक्षण दिया और प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की सूची को एक्‍सेल में अपलोड कर, नियुक्ति आदेश जारी करने के बारे में भी बताया ।

==============

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक

नीमच 10 मार्च 2026, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव की अध्‍यक्षता में सोमवार को जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मिशन स्टाफ तथा वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के दौरान गठित 45 उत्‍पादक समूह सदस्‍यों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोड्यूसर समूहों के गठन, परिचालन, संचालन, वित्‍तीय प्रबंधन एवं आर्थिकसशक्तिकरण संबंधी निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी 36 प्रोड्यूसर समूहों के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने तथा प्रत्येक प्रोड्यूसर समूह द्वारा पिछले 6 माह की आय-व्यय का नियमित लेखा-जोखा रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही शासन से प्राप्त राशि का पूर्ण एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत बिजनेस प्लान के अनुसार जारी कार्यशील पूंजी एवं अधोसंरचना राशि का उपयोगआवश्यक सामग्री एवं संसाधन हेतु करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वैष्‍णव ने कहा, कि बेहतर कार्य करने वाले प्रोड्यूसर समूहों की प्रत्येक 6 माह में ग्रेडिंग की जाएगी तथा कमजोर समूहों को उनकी आवश्यकतानुसार विषय आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो प्रोड्यूसर समूह संतोषजनक कार्य नहीं करेंगे, उनके संसाधन संकुल स्तरीय संगठन (CLF) को वापस जमा कर, अन्य सक्रिय समूहों को कार्य दिया जाएगा।

बैठक में बताया गया, कि स्व सहायता समूहों से जुड़कर समूह की दीदियां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना सकती हैं, जैसे प्रोड्यूसर समूहों के माध्यम से इकाइयों की स्थापना, एक बगिया माँ के नाम योजना, कृषि सखी, बैंक सखी, बीमा सखी एवं पशु सखी के रूप में कार्य किया जा सकता है।

बैठक में लखपति दीदी सर्वे का कार्य पूर्ण कर सत्यापन कराने, शेष स्व सहायता समूहों के बैंक खाते 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से खुलवाकर पोर्टल पर प्रविष्टि कराने तथा वीओ एवं सीएलएफ का कटऑफ डाटा पूर्ण कर मासिक बैठक की प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए गए। यह जानकारी परियोजना अधिकारी श्री शम्‍भू मईड़ा ने दी है।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}