मंदसौरमंदसौर जिला
शाजापुर कवि सम्मेलन में मुन्ना बैटरी की अभद्र टिप्पणी पर मन्दसौर गुजराती सेन समाज का आक्रोश

शाजापुर कवि सम्मेलन में मुन्ना बैटरी की अभद्र टिप्पणी पर मन्दसौर गुजराती सेन समाज का आक्रोश
मन्दसौर, — शाजापुर में कुछ दिनों पहले आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान कवि मुन्ना बैटरी द्वारा सेन समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से गुजराती सेन समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। समाज ने इस घटना को गंभीर मानते हुए कवि मुन्ना बैटरी के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा और मंगलवार को पुलिस प्रशासन की जनसुनवाई में भी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पुलिस अधीक्षक मन्दसौर को दिया संबोधित इस ज्ञापन का वाचन नगर के वरिष्ठ अध्यक्ष शेखर राज चौहान और पार्षद गरिमा भाटी ने किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजजन आक्रोशित होकर “मुन्ना बैटरी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते रहे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद परिहार, शंभू सेन राठौड़, पूर्व पार्षद बलराम राठौड़ कचनारा, बृजेश टांकवाल, दिनेश सोलंकी, अर्जुन राठौड़, छोटू भाई, अनिल वप्ता, जितेंद्र भाटी, पप्पू सेन, जगदीश परमार रलायता, गोविन्द पतमामार, राजेश राठौड़, अशोक परमार ढीकोला, अंतिम देवड़ा, प्रदेश महामंत्री उमेश परमार, एडवोकेट दिनेश परमार रलायता किशोर परमार, लाईनमेन संजय परमार, राजेश चौहान, पवन परमार ढीकोला, दिनेश सेन जग्गाखेड़ी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर के युवा अध्यक्ष राकेश सेन सम्राट ने किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश सेन सम्राट ने समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि “यदि भविष्य में समाज के नाम से कोई टिप्पणी या किसी व्यक्ति का शोषण किया गया तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा। समाज पूरी ताक़त के साथ अपनी लड़ाई लड़ेगा।”



