नीमच तहसील सेन समाज द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न

नीमच तहसील सेन समाज द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न
नीमच- माँ नारायणी धाम, सेन समाज मंदिर पर दिनांक 10 मार्च 2026 को सेन समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया lसभी समाज बंधुओं द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली पर्व की बधाई दी गई l इसी के साथ नीमच में भव्य सेन जयंती का आयोजन करने पर विचार किया गयाl श्री चन्द्रेश सेन, सेन जयंती अध्यक्ष द्वारा इस सम्बंध में विस्तार से कार्य योजना बताई गई l श्री हरिप्रसाद जी गेहलोत एवं अन्य समाज बंधुओं द्वारा भी इस सम्बंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये lइसी अवसर पर समाज सेवी श्री राजेश कुमार सेन (आर्मी), सरवानिया महाराज का जन्मदिन भी बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया lकार्यक्रम में सर्व श्री सुखलालजी सेन अध्यक्ष जिला सेन समाज नीमच, चमन सेन युवा अघ्यक्ष, जिला सेन समाज नीमच, श्री दिनेश गेहलोत अध्यक्ष सेन समाज तहसील नीमच, कर्ण कुमार जी टांक अध्यक्ष भादवा माता सेन समाज धर्मशाला, चन्द्रेश सेन अध्यक्ष सेन जयंती नीमच, बाबूलाल जी देवड़ा, कालूराम जी देवड़ा, भरत जी गेहलोत,हरिप्रसाद जी गेहलोत ,शिव चांगल, राजेश नरेडिया, सुगनचंद्र मृदवाल, हरीश परिहार, कैलाश बोराना, राजेश बोराना,मनीष तंवर, गीतेश सेन, राजेश कुमार सेन, माइकल सेन, महेन्द्र कुमार चौहान,यशराज एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित थे l


