समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 10 मार्च 2026 मंगलवार

/////////////////////////
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को विद्युत, संपत्ति कर एवं जलकर में मिलेगी छूट
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026
जिला विधिक सहायता अधिकारी के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। म.प्र. शासन द्वारा नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, जलकर, उपभोक्ता प्रभार एवं अन्य करों के अधिभार में छूट के निर्देश जारी किए है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय, रतलाम सहित तहसील न्यायालय, जावरा, आलोट एवं सैलाना में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित किया जाएगा। उक्त उद्देश्य से प्रिलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने हेतु नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विद्युत प्रकरणों में छूट
विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 14 मार्च को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित प्रकरणों में निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवाट भार तक के गैर घरेलू, 10 अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को निम्नानुसार छूट दी जाएगी।
(1) प्री-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जावेगी।
(2) लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जावेगी।
आवेदक को निर्धारित छूट के उपरांत शेष देय आंकलित सिविल दायित्व की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा।
उक्त छूट मात्र नेशनल लोक अदालत 14 मार्च में समझौता करने पर ही लागू होगी।
(1) उपभोक्ता/उपयोगकर्ता की विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन/ संयोजनों के विरुद्ध विद्युत देयकों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा।
(2) आवेदक के नाम पर कोई विधिक संयोजन न होने की स्थिति में छूट का लाभप्राप्त करने हेतु आवेदक द्वारा विधिक संयोजन प्राप्त करना एवं पूर्व में विच्छेदित संयोजनों के विरुद्ध बकाया राशि (यदि कोई हो) का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा।
(3) नेशनल लोक अदालत में छूट आवेदक द्वारा विद्युत चोरी/अनाधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दी जाएगी।
जलकर एवं संपत्तिकर
1. संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रु. 50,000/- (रु. पचास हजार) तक बकाया हैं, पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट।
2. संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रु. 50,000/- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रु. 1,00,000/- (रु. एक लाख) तक बकाया हैं, पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट।
3. संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू.1,00,000/- (रु. एक लाख) से अधिक बकाया है, पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट।
4. जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के ऐसे प्रकरण जिनमें जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार तथा अधिभार की राशि रु. 10,000/- (रु. दस हजार) तक बकाया हैं, पर मात्र अधिभार मैं 100 प्रतिशत की छूट।
5. जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के ऐसे प्रकरण जिनमें जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार तथा अधिभार की राशि रु. 10,000/- (रु. दस हजार) से अधिक तथा 50,000/- (रु. पचास हजार) तक बकाया हैं, पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत तक की छूट।
6. जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के ऐसे प्रकरण जिनमें जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार, तथा अधिभार की राशि रु. 50,000/- (रू. पचास हजार) से अधिक बकाया है, पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट।
7. यह छूट मात्र एक बार ही दी जायेगी।
8. 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिये यह छूट वित्तीय वर्ष 2024-25 तक की बकाया राशि पर देय होगी तथा 09 मई 2026, 12 सितम्बर 2026 एवं 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल नौक अदालत के लिये यह छूट वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की बकाया राशि पर देय होगी।
9. छूट उपरांत राशि अधिकतम दो किश्तों में जमा करवाई जा सकेगी, जिसमें से कम से कम 50 प्रतिशत राशि लोक अदालत के दिन जमा करवाना अनिवार्य होगा तथा शेष राशि अधिकतम एक माह में जमा करना अनिवार्य होगा।
10. यह छूट उन निकायों में लागू नहीं होगी जहां लोक अदालत के दिनांक को निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होकर आचार संहिता प्रभावशील होगी।
जिले की जनता से अपील की जाती है कि आपके विद्युत, जलकर एवं संपत्ति कर के मामलों को आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत निराकृत करवाकर उक्त छूट का लाभ ले सकते है।
============
जिले में 16 मार्च से गेहूं खरीदी के संबंध में किसान संघ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में किसान संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 16 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार 16 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी प्रारंभ की जाएगी। बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने खरीदी के संबंध में अपने सुझाव रखें। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, हम्माल,बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,छलना एवं पेयजल, छाया इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सर्वर संबंधी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुविभाग स्तर पर एसडीएम, मंडी सचिव तथा व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर उपार्जन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । बैठक में नरवाई प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने किसानों को नरवाई जलाने के स्थान पर रीपर मशीन का उपयोग करने के लिए जागरूक करने तथा समझाइश देने के निर्देश अधिकारियों एवं किसान संघो के पदाधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान, किसान संघ अध्यक्ष श्री ललित पालीवाल,महामंत्री किसान युवा मोर्चा श्री बद्रीलाल चौधरी, किसान संघ के पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
============
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई
अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारकनाथ घोष गिरफ्तार
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा असूचना तंत्र विकसित कर प्राप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च, 2026 को अत्यंत दुर्लभ जलीय और वन्य-जीवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी तारकनाथ घोष पुत्र निताई घोष, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल को कानपुर रेलवे स्टेशन से स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश की मुख्यालय भोपाल, इकाई शिवपुरी और वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली के संयुक्त दल द्वारा गिरफ्तार किया गया।
तस्करी के प्रकरण में पूर्व में क्षेत्रीय इकाई भोपाल, शिवपुरी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों से घड़ियाल के 30 बच्चे, 17 रेड क्राउंड-रूफ्ड कछुए, 19 स्ट्रिप्ड-रूफ्ड कछुए जब्त कर 12 जुलाई, 2025 को वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी तारकनाथ घोष के विरुद्ध एसटीएसएफ द्वारा दर्ज वन अपराध प्रकरण 5 मई, 2017 को सीबीआई के सुपुर्द किया जा चुका था। आरोपी 9 वर्षों से फरार था, जिसे पकड़ने के लिये एसटीएसएफ द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध विशेष न्यायालय शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत कर फॉरेस्ट रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जायेगी, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटाई जा सकेगी। प्रकरण में विवेचना जारी है।
============
शिविर आयोजित कर किया गया बी-1 का वाचन
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा 9 से 14 मार्च तक बी-1 वाचन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत ग्रामवार बी-1 वाचन किया जाना है। आज जिले की सभी तहसीलों के गांवो में तय कार्यक्रम अनुसार बी-1 का वाचन कर किसानों को जानकारी दी गई।
==============
अनुमानित खरीदी के अनुसार उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-कलेक्टर
रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। उपार्जन समिति की बैठक में अनुमानित खरीदी के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही कृषि आरईओ और पटवारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाये, ताकि वे उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर सके। उपार्जन कार्य के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाये।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपार्जन के लिए गठित संयुक्त दल द्वारा सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में संवेदनशील उपार्जन केंद्रों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर छाया, पेयजल, तौल कांटे, विद्युत, बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
==============
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत फिट इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च ’अस्मिता लीग’ का आयोजन किया गया. इसके तहत जिला रतलाम मे भी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं मेरा युवा भारत रतलाम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 9 मार्च 2026 को इन प्रतियोगिताओं के साथ साथ कुछ फन एक्टिविटी का भी आयोजन साईस ऐंवम आर्ट्स कॉलेज रतलाम खेल परिसर में आयोजित की गया । इस कार्यक्रम के तहत तीन आयु वर्गों (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मी., 200 मी. व 400 मी., दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस रस्सा कस्सी आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा वार्ड पार्षद मनीषा चौहान प्राचार्य महाविद्यालय वाय के मिश्रा जिला राष्ट्रीय सेवा योजना संगठक शिव सागर मौर्य जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, विजय सिंह चौहान जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
================
खेलो इंडिया स्मॉल कुश्ती सेंटर प्रशिक्षक छाया शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम निम्न है
13 वर्ष बालिका में 400 मी में प्रथम सीता भगोड़ा, द्वितीय प्राची गुप्ता, तृतीय आरती निनामा
13 से 18 वर्ष बालिका 400 मी में प्रथम भूमि का डोडियार, द्वितीय अंजलि निनामा, तृतीय आरती गामड़
18 वर्ष से अधिक 400 में प्रथम सुनैना सरवन, द्वितीय पुष्पा मीणा, तृतीय सलोनी कोईवाल 13 वर्ष बालिका 200 मी. में प्रथम भव्या नागर द्वितीय ख्याति सूर्यवंशी, तृतीय प्रतीक्षा सिंह, 13 से 18 वर्ष बालिका 200 मी में प्रथम महिमा, द्वितीय मोनू दांगी, तृतीय दिशा रावत, 18 वर्ष बालिका 200 मी में प्रथम पायल देवड़ा, द्वितीय सुनैना सरवन, तृतीय सरोज पवार, 13 वर्ष बालिका 100 मी में प्रथम प्राची गुप्ता, द्वितीय भावया नागर, तृतीय ख्याति सूर्यवंशी,13 से18 वर्ष 100 मी में प्रथम पायल देवड़ा, तृतीय रानी कटारा,तृतीय प्रियांशी,18 वर्ष से अधिक 100मी में प्रथम भूमिका डोडियार, द्वितीय सलोनी खोईवाल, तृतीय सरोज पवार, रस्सा काशी महिला वर्ग में विजेता महिला एवं बाल विकास, उपविजेता एकलव्य मॉडल विद्यालय सैलाना विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निर्मला डामोर, दुर्गा शंकर मोयल, ममता सिंह, प्रीति चरपोटा, दुर्गा डामोर, कृष्ण गोपाल तिवारी, प्रदीप पवार, अजय भूरिया ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धूलिया एवं आभार प्रदर्शन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने माना।
===============
मिजल्स के संबंध में बाजना विकास खंड में सर्वे किया गया
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

रतलाम जिले के बाजना विकासखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में मिजल्स के प्रकरण मिलना प्रतिवेदन हुए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के निर्देशानुसार विकासखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है और मामलों की पूरी निगरानी की जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर पूरे मामलों की निगरानी की गई तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र जायसवाल के निर्देशन में आवश्यक उपचार एवं समस्त प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है
===========
मिजल्स के संबंध में बाजना विकास खंड में सर्वे किया गया
रतलाम : सोमवार, मार्च 9, 2026,

रतलाम जिले के बाजना विकासखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में मिजल्स के प्रकरण मिलना प्रतिवेदन हुए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के निर्देशानुसार विकासखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है और मामलों की पूरी निगरानी की जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर पूरे मामलों की निगरानी की गई तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र जायसवाल के निर्देशन में आवश्यक उपचार एवं समस्त प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।



