कोटाराजस्थानरेलवे

इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार, शामगढ़ सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को लाभ

इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार, शामगढ़ सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को लाभ

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर–नई दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार नई दिल्ली से आगे हिसार स्टेशन तक कर दिया है। यह नई व्यवस्था 11 मार्च 2026 से लागू होगी, जिससे शामगढ़ सहित कोटा मंडल के कई स्टेशनों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20957 इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से आगे हिसार तक संचालित होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 20958 हिसार–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन इंदौर जंक्शन, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, खाचरोद, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी और सतरौद स्टेशनों से होकर हिसार पहुंचेगी। इससे शामगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली के साथ अब हिसार तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}