सीतामऊ में अंजुमन कमेटी का नया काबिना गठित, युवाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

सीतामऊ में अंजुमन कमेटी का नया काबिना गठित, युवाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
सीतामऊ ।नगर की अंजुमन कमेटी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए काबिने का गठन किया गया। कमेटी की सहमति से सदर शमशेर खान मौलाना द्वारा निम्न पदाधिकारी को नियुक्त किया गया।नए काबिने में इकबाल भाई को नायब सदर तथा इकरार भाई को युवा नायब सदर बनाया गया। इसके साथ ही साहिर शेख (मंगू भाई) को युवा खजांची, शानू भाई नियारगर को युवा सेक्रेटरी तथा नदीम शेख (जागीरदार) को युवा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दारुल उलूम जमत खाना के इंचार्ज के रूप में गफ्फार भाई शेख को नियुक्त किया गया।
वहीं कमेटी के सदस्य के रूप में हनीफ चाचा, सत्तार भाई (दादू चाचा), सहिद नूर भाई, शरीफ भाई (खादिम), बबलू भाई शेख , मोहम्मद हुसैन शेख, जरीफ भाई पठान एवं फिरोज भाई पठान को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल की दुआ करी।



