मंदसौरमंदसौर जिला

धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई शत्रुंजय महातीर्थ पालिताना की छः गाऊ यात्रा: 55 यात्रियों ने लिया धर्म लाभ

धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई शत्रुंजय महातीर्थ पालिताना की छः गाऊ यात्रा: 55 यात्रियों ने लिया धर्म लाभ

मंदसौर। अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं पारिवारिक ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का अत्यंत भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। इस पावन यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को स्थानीय नवलखा पार्श्वनाथ मंदिर से हुआ, जहां शाश्वत शत्रुंजय महातीर्थ पालिताना में छः गाऊ की यात्रा हेतु मंदसौर शाखा के 55 भाग्यशाली यात्रियों के संघ को परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नवलखा पार्श्वनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रेयांश हिंगड़ सहित प्रदीप हिंगड़, धवल चपरोत और महावीर मारू ने जैन ध्वज दिखाकर मंगल रवानगी दी।
इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार फाफरिया ने बताया कि पालिताना जैन समाज का एक शाश्वत महातीर्थ है, जहाँ फागण सुदी तेरस की छः गाऊ की यात्रा की परंपरा विगत 84 हजार वर्षों से निरंतर चली आ रही है। आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर शत्रुंजय गिरिराज के भांडवा डूंगर से मुनि शाम्ब और प्रद्युम्न कुमार ने 8.5 करोड़ मुनि भगवंतों के साथ मोक्ष प्राप्त किया था। इसी महान मोक्ष यात्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष फागण सुदी तेरस को इस कठिन किंतु फलदायी यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें यात्री अपने कर्मों की निर्जरा के भाव के साथ सम्मिलित होते हैं।
तीन दिवसीय इस प्रवास के दौरान परिषद के महामंत्री कमलेश सालेचा, सह-कोषाध्यक्ष जयेश डांगी और अपूर्व डोसी ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। यात्रा में तरुण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश बाफना, आदिश पोरवाल, सचिन ओस्तवाल, शिखर कर्णावट, संदीप डांगी, प्रतीक पोखरना, विमल खाबिया, अनिल बाफना, वीरेंद्र चंडावला, कुलदीप मारवाड़ी, यश मेहता, शैलेंद्र धारीवाल, मिथलेश भंडारी, विनीत जैन, दीप बाफना, दर्शन ओस्तवाल और आशीष जैन जैसे उत्साही सदस्यों ने सहभागिता की। वहीं महिला शक्ति के रूप में प्रियंका सालेचा, आराधना डांगी, प्रतिभा मारू, रुचि ओस्तवाल और स्वाति डांगी सहित कई यात्रियों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ गिरिराज की वंदना की।
यात्रा की पूर्णता पर नवयुवक परिषद, तरुण परिषद तथा वीरेंद्र डोसी एवं अशोक बाफना परिवार की ओर से सभी यात्रियों की भक्तिभाव से संघ पूजा की गई। इस सफल आयोजन के समापन पर अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मंदसौर ने उन सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान कर इस धर्म यात्रा को निर्विघ्न और स्मरणीय बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}