नीमचमंदसौर जिला

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 09 मार्च 2026 सोमवार

//////////////////////////////////

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

महिलाओं ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी – अतिथियों द्वारा 60 महिलाए पुरस्कृत

नीमच 8 मार्च 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के आतिथ्य में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ,कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अपने उद्बबोधन में बेटा और बेटी को समान अवसर देने,समाज के हर क्षेत्र में बालिकाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी,शिक्षा के साथ स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों में महिलाओं की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । कलेक्टर ने महिलाओं के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शक्ति को रेखांकित किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।

नगरपालिका नीमच अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ने कहा , कि पिछले कुछ वर्षों में बेटियों के प्रति समाज की सोच में काफी परिवर्तन आया है । उन्होंने ”फिर बेटी हुई है” स्वरचित रचना के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने कहा, कि समाज का महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलता दृष्टिकोण महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेषित कर रहा है।

डीएसपी के पद पर चयनित नीमच की बेटी सुश्री पूजा जाट ने भी अपने संघर्ष की कहानी और लगातार प्रयास के बारे में सभी को बताया गया। श्रीमती किरण शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा कालानी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं,बालिकाओं,महिलाओं एवं विभागीय कर्मचारियों अतिथियों ने 60 पुरस्कार वितरित किए। अतिथियों द्वारा ”वॉल ऑफ फेम” अंतर्गत मध्यप्रदेश की अग्रणी महिलाओं की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सशक्त महिला से समृद्ध मध्यप्रदेश के सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी भी ली,मैसेज वॉल पर संदेश भी लिखा। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने किया । आभार सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला प्रतिनिधि एवं बड़ी सख्या में महिलाएं तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

================

ई टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण नहीं करने पर तीन संस्थानों के लाइसेंस निलंबित

नीमच 8 मार्च 2026 शासन की मंशा अनुरूप किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता प्रदान करने हेतु ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागु की गई है।

उपसंचालक कृषि श्री पीसी पटेल ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरक वितरण ई-टोकन के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में उर्वरक निरीक्षक, वि.ख. मनासा द्वारा उर्वरक विक्रेता मेसर्स अनमोल ट्रेडिंग कंपनी, कुकड़ेश्वर, मेसर्स लाठी बीज भंडार, कुकडेश्वर वि.ख. मनासा, जिला-नीमच तथा एवं उर्वरक निरीक्षक, वि.ख. जावद द्वारा तनिष्का खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया गया। तीनों उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरक वितरण ई-टोकन के माध्यम से नहीं करने के फलस्‍वरूप लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई!

============

नीमच जिले में एच.पी.वी.टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायतवार पांच- पांच विभागों की टीमें तैनात

पंचायत वार नोडल अधिकारी नियुक्त

नीमच 8 मार्च 2026, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. द्वारा एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को वैक्सीन दी जाएगी। जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मनाया हो और 15वां जन्मदिन नहीं मनाया हो। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव द्वारा विकासखंड नीमच, जावद और मनासा में 5-5 विभागों की पंचायत वार टीमें बनाई है। इन पांच सदस्य टीम को अभियान की मॉनिटरिंग एवं सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

उद्देश्य: एच.पी.व्ही वैक्सीनेशन करके किशोरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना।

कार्यान्वयन: जिला पंचायत नीमच के सीईओ श्री अमन वैष्णव द्वारा द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो वैक्सीनेशन के व्यापक एवं प्रभारी कार्यान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों से संपर्क करेंगे और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।

वैक्सीनेशन केंद्र: जिले में इस अभियान के तहत 6 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन सबसे नजदीकी केंद्र पर किया जाएगा।

========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}