मृत्यु भोज बंद करने का सराहनीय निर्णय: तंबोलिया में सूर्यवंशी परिवार का अनुकरणीय कदम

मृत्यु भोज बंद करने का सराहनीय निर्णय: तंबोलिया में सूर्यवंशी परिवार का अनुकरणीय कदम
तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर के ग्राम तंबोलिया में आज दिनांक 08 मार्च 2026 को राजेश व संदीप सूर्यवंशी के पिता जी दशरथ जी सूर्यवंशी के परिनिर्वाण उपरांत उठावना के कार्यक्रम में ही परिवार द्वारा मृत्यु भोज बंद करने पर साहसिक और सराहनीय निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर समता मूलक समाज संघर्ष समिति, जिला मंदसौर के पदाधिकारियों ने ग्राम तंबोलिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार से भेंट की। समिति के सदस्यों ने परिवार को मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा के बंद करने के साहसिक निर्णय लेने पर प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अनावश्यक खर्च व सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। समता मूलक समाज संघर्ष समिति ने समाज के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस प्रकार के जागरूक और समाज सुधारवादी कदम उठाकर समाज को समता, सादगी और सद्भाव के साथ साथ सामाजिक तथा आर्थिक दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करें।समता मूलक समाज संघर्ष समिति जिला मंदसौर समिति के सभी पदाधिकारी जिला संरक्षक भारत राम बालेचा बहुजन गुरु मांगीलाल द्रविड़ सेमलिया काजी,दिलखुश कथिरिया, राधेश्याम जी श्रीमाल मुंडला फौजी,जिला अध्यक्ष एफ सी चौहान ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सूर्यवंशी पूर्व सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सूर्यवंशी कुंडला, जिला संरक्षक तंबोलिया से सरपंच प्रभुलाल सूर्यवंशी, जिला संरक्षक इशाकपुर सरपंच समरथ सूर्यवंशी, जिला संरक्षक रतनपुरा सरपंच नागूलाल जिला संरक्षक मुकेश खेड़ा, जिला संरक्षक दिनेश सूर्यवंशी इशाकपुर, तहसील महासचिव विनोद रतनपुरा,जिला उपाध्यक्ष उप सरपंच मुकेश सूर्यवंशी व सूर्यवंशी परिवार के सदस्य व गांव एवं समाज सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष सम्मान पत्र दिया गया ।



