अपराधभानपुरामंदसौर जिला

भानपुरा में तेली समाज के पूर्व अध्यक्ष ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

भानपुरा में तेली समाज के पूर्व अध्यक्ष ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

भानपुरा, 08 मार्च 2026/ थाना भानपुरा क्षेत्र के निवासी अशोक राठौर (उम्र लगभग 60 वर्ष), पूर्व अध्यक्ष तेली समाज, भानपुरा द्वारा आज अपनी दुकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

मौके से मृतक द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें वर्तमान समाज अध्यक्ष मंगल सिंह पिता सुपारीलाल राठौर एवं उसके पुत्र जितेंद्र राठौर द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले को जांच में लेते हुए परिजनों से पूछताछ की गई तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया है।

उक्त आधार पर थाना भानपुरा में आरोपीगण मंगल सिंह राठौर एवं जितेंद्र राठौर के विरुद्ध धारा 108, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक आर सी डांगी थाना प्रभारी भानपुरा ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}