मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 06 मार्च 2026 शुक्रवार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनायें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सभी सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन, कार्यस्थलों पर सतर्कता, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, पर्यावरण संरक्षण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी की सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी से सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा।

============

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल से प्रियांशी के पिता श्री मुकेश प्रजापति से चर्चा की। श्री प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

गत 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहाँ फँस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगातार खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की थी

===========

प्रधानमंत्री राहत योजना (PM RAHAT) – सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार सड़क दुर्घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्धता सुनिश्चित कर मृत्यु दर में कमी लाना

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए विगत 14 फरवरी को पूरे देश में प्रधानमंत्री राहत योजना की शुरुआत की है। यह योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य गोल्डन आवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में जीवन रक्षक उपचार प्रदान करना है, ताकि वित्तीय बाधाओं या देरी के कारण किसी की जान न जाए।

योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार कवरेज दुर्घटना की तिथि से पहले 7 दिनों तक प्रति पीड़ित ₹1.5 लाख तक का नकद रहित (cashless) इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। देश में किसी भी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, शहरी सड़कें आदि) पर होने वाली दुर्घटना के सभी पीड़ितों को बिना किसी आय या पृष्ठभूमि के योजना का लाभ दिया जाएगा।

योजना के क्रियान्‍वयन के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया में 112 हेल्पलाइन (ERSS) के साथ एकीकरण, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच समन्वय, लगभग 1800+ अस्पताल सूचीबद्ध, 200+ उपचार पैकेज उपलब्ध, भुगतान प्रक्रिया अस्पतालों को मोटर वाहन दुर्घटना कोष से 10 दिनों के भीतर प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है।

योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य है कि सड़क दुर्घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में होने वाली मृत्यु को काफी हद तक रोका जा सके। (अध्ययनों के अनुसार लगभग 50% मौतें गोल्डन आवर में उपचार से बचाई जा सकती हैं।

====================

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया

होली का त्यौहार अपनों के साथ खुशियाँ बांटने का पर्व है, और इसी भावना को चरितार्थ करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने होली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों के साथ त्यौहार की खुशियाँ बाटी । वृद्धाश्रम में ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने व्यक्तिगत रूप से आश्रम के प्रत्येक वृद्धजन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने वृद्धजनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए मिठाइयां एवं कपड़े वितरित किए। वृद्धजनों ने भी इस स्नेहपूर्ण व्यवहार पर प्रसन्नता व्यक्त की और कलेक्टर को अपना आशीर्वाद दिया।

=============

खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी

आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी सूचना अनुसार वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के समस्त निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु पहुँचे हों एवं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों , तो वे इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

24×7 आधार पर कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर – 011-26772005 है । व्हाट्सएप नम्बर 9818963273 एवं ई-मेल आईडी- mphelpdeskgulf@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}