कछालिया में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ सरपंच मुकेश नाथ एवं प्राचार्य प्रो. गौड़ द्वारा किया गया

कछालिया में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ सरपंच मुकेश नाथ एवं प्राचार्य प्रो. गौड़ द्वारा किया गया
गरोठ।श्री शिवनारायण उदिया शासकीय महाविद्यालय गरोठ की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट का साथ दिवसीय कैंप का आयोजन ग्राम कछालिया में 5 मार्च से 11 मार्च से 11 मार्च तक शासकीय माध्यमिक विद्यालय कछालिया कैंपस में लगाया गया है कैम्प का शुभारंभ दिनांक 5 मार्च को कछालिया ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मुकेश नाथ के मुख्य अतिथि में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरि सिंह गौड़ की अध्यक्षता में किया गया, वरिष्ठ अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र व्यास सर, श्री हरिप्रसाद गुप्ता एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री रघुनाथ श्री जगन्नाथ श्री साधु नाथ , श्री श्याम नाथ एवं ग्राम के गणमान्य जन तथा सीनियर स्वयंसेवक शिवराज सिंह पवार, जसवंत सिंह पवार,युवराज तिवारी, कुमारी शिवानी रायतेलिया, सोनू मांगीलाल गुर्जर, कुमारी भावना गुर्जर, कुमारी दुर्गा सिसोदिया, श्रद्धा वेद ,खुशी पवार, शालू सिसोदिया, कुमकुम सिसोदिया, धापू मीणा, आयशा मंसूरी, नीतू पांचाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्री मुकेश नाथ एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरि सिंह गौर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया सरस्वती पूजन एवं NSS के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अमृतलाल कोल द्वारा सात दिवसीय कैंप की गतिविधियों की रूपरेखा एवं जानकारी प्रस्तुत की तथा अतिथियों का स्वागत किया, सरपंच श्री मुकेश नाथ ने अपने उद्बोधन में ग्राम कछालिया में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप से होने वाले लाभ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य थीम तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सहभागिता पर प्रकाश डाला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरि सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में एनएसएस के स्वयंसेवकों को कैंप के माध्यम से समाज के बीच सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए शासकीय महाविद्यालय कछालिया के प्राचार्य श्री सुरेंद्र व्यास ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई करने पर स्वयंसेवकों के कार्यों की सालाना की एवं कैंप की गतिविधियों को अनुशासन के साथ संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवराज सिंह पवार एवं शिवानी रायतेलिया एवं जसवंत सिंह पवार ने भी अपने अनुभव को साझा किया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक मौर्य द्वारा किया गया एवं आभार स्वयंविका ऐसा मंसूरी द्वारा प्रस्तुत किया गया ।



