मंदसौरमंदसौर जिला

फाग के गीतों पर झूमी नीमा समाज की महिला शक्ति, धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

फाग के गीतों पर झूमी नीमा समाज की महिला शक्ति, धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

मन्दसौर। नीमा समाज की महिलाओं द्वारा स्थानीय ‘सेकेंड होम’ में फाग महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों और फूलों की होली के साथ उत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम नीमा समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा नीमा कीे मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण के चित्र पर गुलाल अर्पण कर की गई। आयोजन में वरिष्ठ महिलाओं सहित समाज की 21 सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी ऊर्जा से नई जान फूंक दी।
उत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फाग महोत्सव में ढोलक की थाप पर पारंपरिक होली गीतों ने समां बांध दिया। उपस्थित महिलाओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा नीमा ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। भविष्य में भी इसी तरह की रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर चलती रहनी चाहिए। साथ ही, यह आह्वान भी किया गया कि जो महिलाएं किसी कारणवश इस बार सम्मिलित नहीं हो पाईं, उन्हें आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए ताकि समाज का संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
इस सफल आयोजन के लिए नीमा समाज के वरिष्ठ जनों एवं समस्त कार्यकारिणी ने महिला इकाई को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। अंत में आभार आरती नीमा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}