सुवासरामंदसौर जिला
सपना में आए सांवलिया सेठ, धानखेड़ी के पहाड़ पर कि खुदाई निकली प्रतिमा

सपना में आए सांवलिया सेठ, धानखेड़ी के पहाड़ पर कि खुदाई निकली प्रतिमा
सुवासरा।नगर के समीप ग्राम धानखेड़ी के पहाड़ पर खुदाई के दौरान साँवरिया सेठ कि प्रतिमा निकली।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के समीपस्थ ग्राम धानखेड़ी के पहाड़ पर साँवरिया सेठ दरबार की मूर्ति 24-02-26 को हमारे गुरूजी सुरेंद्र सिंह देवड़ा के सपने मे आई और कहा की मुझे ज़मीन से निकाल कर स्थापित करो। गुरूजी ने सपने वाली जगह पर केवल एक हाथ ही खुदाई की और मूर्ति अपने आप बाहर आ गई मूर्ति निकलने के बाद गुरूजी ने धानखेड़ी के नज़दीक पहाड़ पर जहां से मूर्ति अपने आप प्रकट हुई वंही पर उनको स्थापित किया। और कंहा के जो व्यक्ति मुझसे सच्चे मन से क़ोई मांग करेगा तो उसकी मांग अवश्य पूरी होंगी। यह मंदिर ताखा जी महाराज के नाम से मशहूर है। मंदिर सुवासरा से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धानखेड़ी के पास पहाड़ पर है यंहा विशेष सर्प दंश और बिच्छू दंश के इलाज के लिए दूर दूर से लोग आते है और ठीक हो कर जाते है।



