संत महात्माओं और भक्तों कि मंडली का अप्रैल में भव्य नर्मदा परिक्रमा का आयोजन

नर्मदा मैया कि परिक्रमा से धर्म संस्कृति और आध्यात्मिक के साथ तटों पर तीर्थो का दर्शन लाभ प्राप्त होता
सुसनेर। केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार आयोजित नर्मदा मैया परिक्रमा का इस वर्ष भी रखने को लेकर महामंडलेश्वर श्री स्वामी सान्दीपेंद्र गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में महंत जितेंद्र दास महाराज स्वामी गोपालानंद जी गिरी महंत हरिहरानंद गिरी महंत जितेंद्र दास महाराज, दिनेश तिवारी आगर, लाला बलराम सिंह लसुड़िया केलवा, लक्ष्मीनारायण मांदलिया (सीतामऊ) संतोष पांडेय रायपुर कि उपस्थिति में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी आश्रम बगलामुखी माताजी मंदिर प्रांगण नलखेड़ा में संपन्न हुई।महामंडलेश्वर श्री स्वामी सान्दीपेंद्र गिरी जी महाराज ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आगामी माह अप्रैल 2026 में नर्मदा मैया कि परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।
स्वामी गोपालानंद गिरी ने कहा कि नर्मदा मैया कि परिक्रमा हमारे धर्म संस्कृति और आध्यात्मिक के साथ नर्मदा के तटों पर स्थित लगभग 88,000 तीर्थों के दर्शन का पुण्य लाभ का सुअवसर है।
इस अवसर पर महंत जितेंद्र दास महाराज ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत महात्माओं और भक्तों के साथ नर्मदा मैया कि परिक्रमा का आयोजन किया जाना है। हमारे मंडली केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वाधान में यह तिसरी परिक्रमा का आयोजन होने जा रहा है।
महंत जी ने कहा कि आध्यात्मिक शुद्धि, आत्म-साक्षात्कार, और माता नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करना है। यह एक तपस्या है जिससे मानसिक शांति, कष्ठों से मुक्ति, और मोक्ष प्राप्ति के लिए की जाती है।



