भोपालमध्यप्रदेश

मप्र बोर्ड ने पलटा ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ का फैसला, अगले साल से 10वीं में 7 और 12वीं में देने होंगे 6 पेपर

मप्र बोर्ड ने पलटा ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ का फैसला, अगले साल से 10वीं में 7 और 12वीं में देने होंगे 6 पेपर

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। पिछले नौ वर्षों से लागू ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों को अब 6 के बजाय 7 विषय और 12वीं के छात्रों को 5 की जगह 6 विषयों की परीक्षा देनी होगी। इस बदलाव का उद्देश्य केवल रिजल्ट प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की विषयगत समझ और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करना बताया जा रहा है।

क्यों खत्म हो सकता है ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम

बोर्ड का मानना है कि ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ प्रणाली के कारण कई छात्र अनिवार्य विषयों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे थे। इससे वे परीक्षा तो पास कर लेते थे, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में आवश्यक बुनियादी ज्ञान की कमी महसूस की जा रही थी। इसी कारण शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

2026-27 सत्र से लागू करने की तैयारी

माशिमं के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य के अनुसार विषयों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। यदि मंजूरी मिलती है, तो नई व्यवस्था 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}