सुवासरामंदसौर जिला

होली (धुलेंडी) पर्व पर सुवासरा में निकली गैर, उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार

होली (धुलेंडी) पर्व पर सुवासरा में निकली गैर, उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार

सुवासरा। नगर में समाजजनों द्वारा धुलंडी के पावन पर्व पर उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ गैर निकाली गई। इस अवसर पर पुरुष, महिलाएं एवं बालक-बालिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। ई-रिक्शा, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरे नगर में गैर का आयोजन किया गया, जिससे नगर का माहौल उत्साहमय हो गया।

गैर सुवासरा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए सुख-समृद्धि और अच्छे भविष्य की कामनाएं करते नजर आए। इस दौरान सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सुवासरा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बलराम परिहार द्वारा नगर के पुराना बस स्टैंड (ओल्ड पलासिया) एवं स्थानीय गणपति चौराहा पर पानी के टैंकर की व्यवस्था करवाई गई, जिससे गैर में शामिल लोगों को राहत मिली।

पूरे आयोजन के दौरान नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह तैनात रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और शांति-सद्भाव के साथ पर्व मनाया।

उक्त जानकारी समाजसेवी पंकज बैरागी द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}