शामगढ़ आगमन पर डॉ नीलू का हुआ स्वागत.

शामगढ़ आगमन पर डॉ नीलू का हुआ स्वागत.
शामगढ़ – नगर की बेटी डॉ नीलू का चयन भारत सरकार में क्लास वन अधिकारी के रूप में चयन हुआ है आपका चयन प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद में हुआ पूरे परिवार एवं नगर में इस महत्वपूर्ण गौरव उपलब्धि पर हर्ष है बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण और परिश्रम के प्रतिफल स्वरूप डॉ नीलू ने यह उपलब्धि प्राप्त की है आपने विदेश में भी शिक्षा अर्जित की है
आज डॉ नीलू के शामगढ़ आगमन पर उनके परिवारजनों इस मित्रों एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने स्टेशन पहुंचकर डॉ नीलू का जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी व परिवारजन उपस्थित रहे
ज्ञात होगी डॉ नीलू रेलवे विभाग में कार्यालय अधीक्षक श्री विजयपाल एवं श्रीमती संध्या की सुपुत्री हैं।



