सतनामध्यप्रदेश
सतना में भाजपा पार्षद समेत 10 पर केस, इलाके में पुलिस तैनात

सतना में भाजपा पार्षद समेत 10 पर केस, इलाके में पुलिस तैनात
टिकुरिया टोला में पत्ती गोदाम के पीछे हुए उपद्रव के बाद कोलगवां पुलिस ने वार्ड 43 के पार्षद डाली बाबा गोल्डी मालिक सहित 10 नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भाजपा पार्षद को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।
टिकुरिया टोला में भारी पुलिस बल तैनात है
क्या भाजपा जिलाध्यक्ष लेंगे संज्ञान में क्योंकि ऐसे मामले पर जिलाध्यक्ष पं भगवती प्रसाद पाण्डेय ने सख़्ती जरूर दिखाई कई पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है अब देखना होगा वार्ड क्र 43 के पार्षद के खिलाफ भी कोई ऐसी कार्यवाही होती नजर आएगी या नहीं?
काेलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।



