जावरारतलामसम्मान

प्रोफेसर सी.एम. मेहता सेवानिवृति पर शाल व पुष्पमाला से सम्मान

प्रोफेसर सी.एम. मेहता सेवानिवृति पर शाल व पुष्पमाला से सम्मान

जावरा -प्रोफेसर सी.एम. मेहता के शासकीय सेवा में रहते हुए उच्चचशिक्षा के क्षेत्र में 42 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत होने पर 04.03.2026 बुधवार को डॉ.दिलीप  शाकल्य अजय करनावट व अशोक पोरवाल “सर” ने शास्त्री कॉलोनी जावरा स्थित निवास स्थान पर उपस्थित होकर प्रोफेसर सी.एम.मेहता का शाल व पुष्पमाला से सम्मान कर अपनी शुभकामनाएं दी।

भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा में वर्ष 1985 से 1989 तक में भी आपका विद्यार्थी रहा ।

आपकी पहली पद स्थापना वर्ष 1983 में महिदपुर के शासकीय कॉलेज से शुरू हुई थी इसके पश्चात जावरा नागदा व आसपास के महाविद्यालय में व अंत में कालूखेड़ा महाविद्यालय में वाणिज्य व्याख्याता के पद पर अपनी सेवाएं देकर 28.02.2026 शनिवार को सेवानिवृत हुए।

सेवा अवधि 42 वर्ष के दौरान आपके द्वारा 27 पुस्तकों का लेखन किया व 32 शोधपत्र भी प्रकाशित हुए।आदरणीय प्रोफेसर सी. एम. मेहता सर जी का महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होना एक युग के समापन जैसा है। आपके नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आपने न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा किया, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आपकी सादगी, मार्गदर्शन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रोफेसर सी.एम. मेहता जी। आपके जीवन की यह दूसरी पारी ,पहली पारी से भी अधिक यशस्वी हो,ऐसी कामना हम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}